Author: सद्‌भावना आवाज़

बलरामपुर। जेठ का महीना ढलान पर है, लेकिन गर्मी का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है। नौतपा की शुरुआत के साथ सूरज के तेवर और तल्ख हो गए हैं। सुबह से ही तेज धूप लोगों को बेहाल कर रही है, जबकि दोपहर में चलने वाली लू ने जनजीवन को पूरी तरह प्रभावित कर दिया है। हालात ऐसे हैं कि दोपहर के समय सड़कें सूनी नजर आती हैं और लोग घरों में रहने को मजबूर हैं। मौसम विभाग ने अभी कुछ दिन और भीषण गर्मी पड़ने की संभावना जताई है। रविवार को सुबह सात बजे से ही तेज धूप निकल आई।…

Read More

बलरामपुर। जनपद की बेटियों ने एक बार फिर बोर्ड परीक्षाओं में शानदार प्रदर्शन कर जिले का गौरव बढ़ाया है। सीबीएसई, आईसीएसई और पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय की परीक्षाओं में छात्राओं ने टॉप स्थान हासिल कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। इन मेधावी छात्र-छात्राओं के सम्मान में बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में भव्य समारोह आयोजित किया गया, जहां जिलाधिकारी विपिन कुमार जैन ने विद्यार्थियों को मेडल देकर सम्मानित किया।समारोह में डीएम ने कहा कि आज बेटियां शिक्षा, विज्ञान, प्रशासन और हर क्षेत्र में नई ऊंचाइयां हासिल कर रही हैं। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की यह उपलब्धि केवल उनके परिवार ही नहीं,…

Read More

बरेली। जल जीवन मिशन की टंकी गिरने के मामले में जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह के निर्देश पर बड़ी कार्रवाई की गई है। मामले की जांच के लिए गठित समिति की प्राथमिक रिपोर्ट के आधार पर जलशक्ति मंत्री के निर्देश पर निर्माण एजेंसी एनसीसी व थर्ड पार्टी इंस्पेक्शन एजेंसी बीएलजी कंस्ट्रक्शन को ब्लैकलिस्ट कर दिया है। ब्लैकलिस्ट रहने तक कंपनी को कोई भी नया काम नहीं मिलेगा।इस मामले में निर्माण कंपनी एनसीसी व थर्ड पार्टी निरीक्षण एजेंसी के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज करवाई गई है। एजेंसियों पर कार्रवाई के साथ-साथ इस मामले में बरेली की अधिशासी अभियंता कुमकुम को भी…

Read More

लखनऊ । ऑनलाइन दवा बिक्री के विरोध में आज देशभर के साथ उत्तर प्रदेश में भी मेडिकल स्टोर्स बंद हैं। लखनऊ समेत राज्य के प्रमुख शहरों में दवा बाजार पूरी तरह शटर डाउन रहे, जिससे आम लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। केमिस्ट संगठनों का कहना है कि यह बंद मरीजों की सुरक्षा और दवाओं की गुणवत्ता को लेकर उठाए जा रहे गंभीर सवालों के बीच किया गया है। लखनऊ समेत पूरे यूपी में मेडिकल स्टोर बंद राजधानी लखनऊ के अमीनाबाद, चारबाग, चौक और अन्य प्रमुख दवा बाजारों में सुबह से ही दुकानें बंद रहीं। केमिस्ट संगठनों के आह्वान…

Read More

गोंडा। जनपद में बुधवार को जनपद न्यायाधीश दुर्ग नरायन सिंह सहित सभी जजों ने सरकारी वाहनों का उपयोग छोड़ पैदल ही कचहरी पहुंचकर अनूठी मिसाल पेश की। जिला जज दुर्ग नरायन सिंह सुबह केंद्रीय नाजिर विजय यादव, अर्दली दयाशंकर तिवारी व सुरक्षाकर्मी वीरेंद्र कुमार के साथ पैदल निकले तो आने जाने वाले लोग कौतूहल से देखने लगे। जजों को आम लोगों की तरह सड़क पर पैदल चलते देख हर कोई हैरान रह गया। जिला जज दुर्ग नरायन सिंह ने बताया कि पेट्रोलियम संकट, ईंधन बचत और पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते हुए न्यायालय परिवार ने यह सामूहिक निर्णय लिया…

Read More

बहराइच। जिले के रूपईडीहा इलाके में बुधवार सुबह करीब आठ बजे मोबाइल टावर पर एक किशोरी अचानक चढ़ गई। घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर जुट गए। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए मौके पर पहुंचकर लगभग दो घंटे की कड़ी मशक्कत बाद युवती को सुरक्षित नीचे उतार लिया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।रूपईडीहा थाना क्षेत्र में स्थित सहजनवा ग्राम की रहने वाली एक 17 साल की नाबालिग किशोरी गांव के रहने वाले रमजान से शादी की जिद पर अड़ी है। रमजान पहले से विवाहित है। परिवार के लोग इस शादी के खिलाफ थे।…

Read More

लखनऊ । हजरतगंज में बड़े मंगल के भंडारे में शामिल हुए सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने पूजा-अर्चना कर प्रसाद वितरण किया, लेकिन मंच से उनका पूरा फोकस सियासत पर रहा। महंगाई, नीट पेपर लीक, कानून व्यवस्था और आर्थिक हालात को लेकर उन्होंने केंद्र और प्रदेश सरकार को घेरा। अपने बयान में अखिलेश ने ऐसे कई मुद्दे उठाए, जो आने वाले समय में बड़ा राजनीतिक विमर्श बन सकते हैं। 1. महंगाई पर चेतावनी-‘अभी और बढ़ेंगे दाम’ अखिलेश यादव ने कहा कि पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतें सीधे आम आदमी की जेब पर असर डाल रही हैं। उनका कहना था कि ईंधन महंगा…

Read More

बलरामपुर। झारखंडी क्रॉसिंग पर प्रस्तावित ओवरब्रिज निर्माण को लेकर स्थानीय व्यापारियों और आम नागरिकों में बढ़ती चिंता के बीच नगर पालिका परिषद के चेयरमैन डॉ. धीरेन्द्र प्रताप सिंह धीरू ने व्यापारियों व जनप्रतिनिधियों के साथ अहम बैठक की। बैठक में सड़क किनारे स्थित दुकानों और मकानों पर पड़ने वाले संभावित प्रभाव को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।ओवरब्रिज निर्माण से पहले चल रही नपाई के कारण सड़क के दोनों ओर स्थित दुकानदारों और मकान मालिकों में असमंजस की स्थिति बनी हुई है। व्यापारियों ने बैठक में अपनी समस्याएं रखते हुए कहा कि यदि बिना उचित योजना के निर्माण कार्य हुआ…

Read More

गोंडा । मोहर्रम और चेहल्लुम त्योहारों को सकुशल संपन्न कराने के लिए तैयारियां शुरू कर दी गई हैंजिला प्रशासन लगातार धर्मगुरुओं के साथ बैठकें कर रणनीति बना रहा है। इसी क्रम में अपर जिलाधिकारी (एडीएम) आलोक कुमार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट कार्यालय में एक महत्वपूर्ण बैठक हुई है। इस बैठक में जिला प्रशासन ने एक बड़ा फैसला लिया है। अब गोंडा में किसी भी ताजिये की ऊंचाई 15 फीट से अधिक नहीं होगी। यदि कोई ताजिया 15 फीट से ऊंचा पाया जाता है, तो उसे नियम विरुद्ध माना जाएगा और शहर में निकालने में बाधा आएगी।नियमों का पालन न करने…

Read More

बलरामपुर। जिला युवा बार एसोसिएशन के चुनाव संपन्न हो गए हैं। इसमें मृगेंद्र उपाध्याय अध्यक्ष और श्याम सुंदर मिश्रा महामंत्री चुने गए हैं। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का अधिवक्ताओं ने मिठाई खिलाकर और माला पहनाकर स्वागत किया।निर्वाचन अधिकारी राजेश कुमार मिश्रा ने बताया कि युवा बार एसोसिएशन के चुनाव में कुल 292 मतदाता सूची में शामिल थे। इनमें से 276 अधिवक्ताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान प्रक्रिया सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक शांतिपूर्ण ढंग से चली, जिसके बाद मतगणना प्रारंभ हुई।अध्यक्ष पद के लिए मृगेंद्र उपाध्याय, पुष्पेंद्र पांडे और शिव योगी शुक्ल मैदान में थे। मृगेंद्र उपाध्याय…

Read More