Author: सद्‌भावना आवाज़

बलरामपुर। जिले ने बेसिक शिक्षा विभाग के ‘स्कूल चलो अभियान’ में प्रदेशभर में पहला स्थान हासिल किया है। जिले ने लक्ष्य के मुकाबले 83.54 प्रतिशत नामांकन पूरा कर शिक्षा के क्षेत्र में नई उपलब्धि दर्ज की है। बेसिक शिक्षा अधिकारी शुभम शुक्ला ने बताया कि शैक्षिक सत्र 2025-26 में जिले में कुल 55,413 बच्चों के नामांकन का लक्ष्य निर्धारित किया गया था।इसके सापेक्ष वर्तमान सत्र 2026-27 में अब तक 46,292 बच्चों का विभिन्न परिषदीय विद्यालयों में प्रवेश कराया जा चुका है। उन्होंने बताया कि विभाग लगातार शत-प्रतिशत नामांकन के लक्ष्य को लेकर अभियान चला रहा है।प्रदेश स्तर पर जारी रैंकिंग…

Read More

बलरामपुर। जिला महिला चिकित्सालय में स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर बनाने की दिशा में सोमवार को जिलाधिकारी डॉ. विपिन कुमार जैन ने औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल की व्यवस्थाओं का गहनता से जायजा लिया और मरीजों से सीधे संवाद कर उन्हें मिल रही सुविधाओं की जानकारी प्राप्त की।डीएम ने अस्पताल में भर्ती महिलाओं और उनके परिजनों से बातचीत कर उपचार, दवा उपलब्धता और स्टाफ के व्यवहार के बारे में पूछा। उन्होंने कहा कि मरीजों को समय पर उपचार और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता है।निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने ओपीडी, इमरजेंसी वार्ड, प्रसूता वार्ड,…

Read More

लखनऊ । ऑनलाइन दवाओं की बिक्री को लेकर केमिस्ट संगठनों का विरोध अब निर्णायक मोड़ पर पहुंच गया है। मरीजों की सुरक्षा, फर्जी प्रिस्क्रिप्शन और दवाओं की गुणवत्ता पर उठ रहे सवालों के बीच 20 मई को देशव्यापी हड़ताल का ऐलान किया गया है। लखनऊ समेत पूरे उत्तर प्रदेश में दवा बाजार बंद रखने की तैयारी है, जिससे स्वास्थ्य सेवाओं पर भी असर पड़ने की संभावना जताई जा रही है।ऑल इंडिया ऑर्गेनाइजेशन ऑफ केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट (AIOCD) और लखनऊ केमिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन ने ऑनलाइन दवा बिक्री के खिलाफ 20 मई को देशव्यापी हड़ताल का आह्वान किया है। राजधानी लखनऊ में…

Read More

बलरामपुर। तुलसीपुर विकासखंड की ग्राम पंचायत सिक्टिहवा में लाखों रुपये की लागत से निर्मित आरआरसी (रूरल रिसोर्स रिकवरी) सेंटर संचालन शुरू होने से पहले ही जर्जर हो गया है। पंचायत विभाग द्वारा स्वच्छता को लेकर किए जा रहे प्रयासों के बावजूद, स्थानीय स्तर पर लापरवाही के कारण यह स्थिति उत्पन्न हुई है। सेंटर का संचालन अभी तक शुरू नहीं हो पाया है, लेकिन भवन की स्थिति बदहाल हो चुकी है। दीवारों का प्लास्टर उखड़ गया है, कूड़ा पृथक्करण के लिए बने बॉक्स क्षतिग्रस्त हो गए हैं, दीवारें टूट रही हैं और फर्श भी धंस गया है। आरआरसी सेंटर हुआ जर्जर…

Read More

बलरामपुर। पुलिस अधीक्षक विकास कुमार ने सोमवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में जनसुनवाई कर आमजन की समस्याएं और शिकायतें सुनीं। जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों से पहुंचे फरियादियों की शिकायतों पर गंभीरता से सुनवाई करते हुए एसपी ने संबंधित अधिकारियों को त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए।जनसुनवाई के दौरान पुलिस अधीक्षक ने गूगल मीट के माध्यम से संबंधित थाना प्रभारियों और अधिकारियों से सीधे संवाद कर मामलों में तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा। लापरवाही बर्दाश्त नहीं उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि प्रत्येक शिकायत का समयबद्ध, प्रभावी और विधिक तरीके से निस्तारण किया जाए, ताकि पीड़ितों को जल्द राहत…

Read More

बलरामपुर। घरेलू गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी का एक बड़ा मामला सामने आया है। कोतवाली देहात पुलिस ने यादव भारत गैस एजेंसी से जुड़े दो कर्मचारियों को गिरफ्तार किया है। इन पर मृत उपभोक्ताओं के गैस कनेक्शन का दुरुपयोग कर फर्जी मोबाइल नंबर लिंक करने और अवैध रूप से सिलेंडर सप्लाई करने का आरोप है।इस मामले का खुलासा हरिहरगंज बाजार निवासी अरसद अली की शिकायत के बाद हुआ। अरसद अली ने पुलिस को बताया कि उन्होंने अपने दिवंगत पिता मोहम्मद जलील के नाम पर आवंटित गैस कनेक्शन को अपने नाम स्थानांतरित कराने के लिए एजेंसी में आवेदन किया था।हालांकि, एजेंसी कर्मचारियों…

Read More

बलरामपुर । भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने बढ़ती महंगाई, पेट्रोल-डीजल तथा घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में वृद्धि के विरोध में प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन वीर विनय चौराहे पर किया गया, जहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चक्का जाम कर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।चक्का जाम के कारण कुछ समय के लिए यातायात पूरी तरह प्रभावित रहा और सड़क पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। प्रदर्शन का नेतृत्व जिला अध्यक्ष शिवलाल कोरी ने किया। उन्होंने कहा कि लगातार बढ़ती महंगाई ने आम आदमी को प्रभावित किया है।उन्होंने बताया कि पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ने से परिवहन…

Read More

बलरामपुर। जिले में इन दिनों पड़ रही भीषण गर्मी और तेज लू ने आम जनजीवन को पूरी तरह प्रभावित कर दिया है। लगातार बढ़ते तापमान और गर्म हवाओं के थपेड़ों से लोग बेहाल हैं। रविवार को जिले का अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जबकि दोपहर करीब एक बजे तापमान 39 डिग्री दर्ज किया गया। सुबह से ही आसमान से बरसती आग और तपती हवाओं ने लोगों का घरों से निकलना मुश्किल कर दिया।सुबह नौ बजे के बाद ही धूप का असर काफी तेज हो गया। दिन चढ़ने के साथ गर्म हवाओं का प्रकोप बढ़ता गया। प्रमुख सड़कों…

Read More

बलरामपुर। रविवार को बलरामपुर केमिस्ट एसोसिएशन की एक महत्वपूर्ण बैठक श्री गणेश वेडिंग हाउस और होटल में आयोजित की गई, जिसमें दवा व्यापार से जुड़ी समस्याओं, प्रशासनिक दिक्कतों और आगामी 20 मई को प्रस्तावित भारत बंद को सफल बनाने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में संगठन के पदाधिकारियों ने एकजुट होकर आंदोलन को मजबूत करने पर जोर दिया।बैठक की अध्यक्षता संगठन अध्यक्ष शमशुल हुदा खान ने की, जबकि मंच संचालन संगठन मंत्री आमिर मेकरानी द्वारा किया गया।बैठक के दौरान अध्यक्ष शमशुल हुदा खान ने सदस्यों की समस्याएं सुनीं और उनके समाधान की दिशा में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।…

Read More

बलरामपुर । जनपद की तीन बेटियों ने साहस, आत्मविश्वास और दृढ़ इच्छाशक्ति का परिचय देते हुए विश्व के सबसे कठिन ट्रेकिंग स्थलों में शामिल एवरेस्ट बेस कैंप तक सफलतापूर्वक पहुंचकर जिले का नाम रोशन किया है। 16 मई 2026 को मिली इस उपलब्धि से पूरे जिले में खुशी और गर्व का माहौल है।इस ऐतिहासिक उपलब्धि के पीछे जिलाधिकारी विपिन कुमार जैन और मुख्य विकास अधिकारी श्री हिमांशु गुप्ता की प्रेरणा, मार्गदर्शन और बेटियों को आगे बढ़ाने की सकारात्मक सोच को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। प्रशासन की ओर से लगातार बेटियों को खेल, शिक्षा और साहसिक गतिविधियों के लिए प्रोत्साहित…

Read More