Author: सद्‌भावना आवाज़

लखनऊ। नवविवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। ठाकुरगंज की रहने वाली 29 वर्षीय श्वेता सिंह का शव सोमवार सुबह ससुराल में फंदे से लटका मिला। परिजनों ने ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने और हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।श्वेता की शादी 22 नवंबर 2025 को ठाकुरगंज थाना क्षेत्र के काशी विहार निवासी शिवम सिंह से हुई थी। शिवम एक लैब में काम करता है। श्वेता का मायका विश्वनगर मल्हाई टोला, ठाकुरगंज में है। पिता उमेश कुमार सिंह ने बताया कि शादी के बाद से ही दहेज को लेकर बेटी…

Read More

बलरामपुर। ECCE एजुकेटर भर्ती प्रक्रिया एक बार फिर विवादों में घिर गई है। एक महिला अभ्यर्थी ने डीएम से शिकायत कर भर्ती में धांधली का आरोप लगाया है। उनका दावा है कि चयन के लिए 90 हजार रुपए मांगे गए और पैसे न देने पर उन्हें चयन सूची से बाहर कर दिया गया।ग्राम कोडरी निवासी रोशनी मिश्रा ने जिलाधिकारी को दिए शिकायती पत्र में बताया कि उन्होंने ECCE एजुकेटर पद के लिए आवेदन किया था। रैंडमाइजेशन प्रक्रिया के तहत उनका अभिलेख सत्यापन 24 मार्च 2026 को विकास भवन सभागार में हुआ था। इसके बाद 27 अप्रैल 2026 को मुख्य विकास…

Read More

लखनऊ। लेखपाल मुख्य परीक्षा को लेकर सोशल मीडिया पर भ्रामक सूचनाएं फैलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई शुरू हो गई है। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) की शिकायत पर लखनऊ के विभूतिखंड थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।आयोग के मुताबिक लेखपाल भर्ती की मुख्य परीक्षा प्रदेश के 44 जिलों के 861 परीक्षा केंद्रों पर पूरी निष्पक्षता, पारदर्शिता और शुचितापूर्ण तरीके से संपन्न कराई गई थी। इसके बावजूद कुछ अराजक तत्वों ने सोशल मीडिया पर असत्य और भ्रामक पोस्ट शेयर कर अभ्यर्थियों को गुमराह करने की कोशिश की।आयोग ने शिकायत…

Read More

बलरामपुर। विकास कुमार ने रविवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम के दौरान जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों से पहुंचे फरियादियों और आमजन की समस्याओं को गंभीरता से सुना। जनसुनवाई के दौरान भूमि विवाद, मारपीट, पारिवारिक विवाद और राजस्व से जुड़े मामलों पर विशेष फोकस किया गया।एसपी ने प्रत्येक शिकायत पर संबंधित थाना प्रभारियों से गूगल मीट के माध्यम से सीधे संवाद किया और तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि सभी मामलों में समयबद्ध, प्रभावी और विधिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए ताकि पीड़ितों को जल्द न्याय मिल सके। पुलिस-राजस्व की संयुक्त टीम करेगी जांच जनसुनवाई…

Read More

बलरामपुर। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के जिलाध्यक्ष अनुज कुमार सिंह के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बुधवार को जिलाधिकारी बलरामपुर को ज्ञापन सौंपकर जिले में लगातार हो रही बिजली कटौती पर कड़ा विरोध जताया। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि भीषण गर्मी के बीच शहर से लेकर गांव तक जनता बिजली संकट से त्रस्त है, लेकिन विद्युत विभाग लोगों की समस्याओं के प्रति पूरी तरह उदासीन बना हुआ है।ज्ञापन में कहा गया कि बार-बार बिजली ट्रिप होने और ग्रामीण क्षेत्रों में लंबी कटौती के कारण आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। गांव से शहर तक बिजली संकट किसानों को फसलों…

Read More

बलरामपुर । बेसिक शिक्षा विभाग की भर्ती प्रक्रिया के दौरान नौकरी दिलाने और नियुक्ति पत्र जारी कराने के नाम पर अभ्यर्थियों से पैसे मांगने का मामला सामने आया है। थाना कोतवाली देहात पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी भर्ती प्रक्रिया में सत्यापन का काम कर रहे थे और इसी का फायदा उठाकर चयनित अभ्यर्थियों को फोन कर नौकरी पक्की कराने के नाम पर रकम मांग रहे थे। पुलिस ने आरोपियों के पास से घटना में इस्तेमाल मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं। जानकारी के मुताबिक 23 मई को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय बलरामपुर…

Read More

बलरामपुर। नौतपा की प्रचंड गर्मी ने जिले में लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। लगातार बढ़ते तापमान और तेज धूप के चलते जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। दोपहर के समय शहर की सड़कें सुनसान दिखाई दे रही हैं, जबकि बाजारों में भी सामान्य दिनों की तुलना में काफी कम भीड़ नजर आ रही है। गर्म हवाओं और चिलचिलाती धूप ने लोगों को घरों में रहने पर मजबूर कर दिया है।सोमवार को शहर का तापमान 42 से 44 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया गया। सुबह से ही तेज धूप का असर देखने को मिला और दोपहर होते-होते गर्म हवाओं ने…

Read More

बलरामपुर। जिला महिला अस्पताल में हाईटेक उपकरणों की खरीद में हुई कथित वित्तीय अनियमितताओं की जांच तेज हो गई है। शासन से मिले 1.52 करोड़ रुपये के बजट के खर्च और निविदा प्रक्रिया को लेकर गठित जांच समिति ने अस्पताल प्रशासन से सभी संबंधित अभिलेख तलब किए हैं। मामले में खरीद प्रक्रिया, उपकरणों की गुणवत्ता और बजट उपयोग को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं।जानकारी के मुताबिक, जिला महिला अस्पताल को आधुनिक सुविधाओं से लैस करने के लिए शासन स्तर से जनवरी 2026 में 1.52 करोड़ रुपये का बजट जारी किया गया था। इस राशि से अस्पताल में नए…

Read More

गोंडा । जिले में भीषण गर्मी का असर अब विद्युत ट्रांसफार्मर और उपकरणों पर भी दिखने लगा है और अधिक लोड और अत्यधिक तापमान के कारण विद्युत उपकेंद्रों पर लगे ट्रांसफार्मर बार-बार हीट होकर बंद हो रहे हैं। इससे बिजली आपूर्ति बाधित हो रही है और कर्मचारियों को इन्हें ठंडा करने में काफी मशक्कत करनी पड़ रही है।जिले के कई विद्युत उपकेंद्रों पर, विशेषकर 10 KVA ट्रांसफार्मर को ठंडा करने के लिए मोटर पंप से पानी डाला जा रहा है और पंखों का भी इस्तेमाल किया जा रहा है। जिन उपकेंद्र पर मोटर पंप नहीं लगा है वहां पर बाल्टी…

Read More

गोंडा। सरयू नदी में डूबने से एक 17 वर्षीय युवक की मौत हो गई है यह घटना आज सोमवार सुबह करीब 10:30 बजे परसपुर थाना क्षेत्र के बंधिया घाट पर हुई है मृतक की पहचान धनावा निवासी गोविंद मिश्रा के रूप में हुई है। गोविंद अपनी मोटरसाइकिल से बंधिया घाट पहुंचा था और नदी में नहा रहा था। बताया जा रहा है कि गोविंद को तैरना नहीं आता था और वह धीरे-धीरे नदी की गहराई में चला गया। उसे डूबता देख वहां मौजूद कुछ लोग बचाने के लिए नदी में उतरे और उसे बाहर निकाला।हालांकि, जब तक गोविंद को बाहर…

Read More