बलरामपुर। सीमावर्ती जिला बलरामपुर अब अपनी समृद्ध थारू संस्कृति के कारण राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान बना रहा है। पचपेड़वा क्षेत्र के इमिलिया कोडर में स्थापित थारू जनजाति संग्रहालय पर्यटकों, विद्यार्थियों और शोधार्थियों के आकर्षण का प्रमुख केंद्र बन चुका है। यहां थारू जनजाति की पारंपरिक जीवनशैली, लोककला, सामाजिक संरचना और सांस्कृतिक विरासत को बेहद जीवंत तरीके से प्रस्तुत किया गया है।संस्कृति विभाग की ओर से करीब 8.79 करोड़ रुपये की लागत से तैयार किए गए इस संग्रहालय ने जिले के पर्यटन विकास को नई दिशा दी है। आधुनिक तकनीक और विशेष प्रदर्शनी व्यवस्था के माध्यम से यहां…
Author: सद्भावना आवाज़
सीतापुर। आनंदी देवी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, सीतापुर में रविवार को विद्या भारती अवध प्रांत के नवचयनित आचार्यों का 15 दिवसीय प्रांतीय आचार्य प्रशिक्षण वर्ग शुरू हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन विद्या भारती के क्षेत्रीय संगठन मंत्री डॉ. राम मनोहर ने मां शारदे के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। प्रशिक्षण वर्ग में अवध प्रांत के 13 जिलों से आए नवचयनित शिक्षक भाग ले रहे हैं।उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए डॉ. राम मनोहर ने कहा कि विद्यालय केवल पढ़ाई का केंद्र नहीं, बल्कि ज्ञान का मंदिर है। उन्होंने कहा कि आचार्य उस मंदिर के पुजारी हैं और विद्यार्थी ईश्वर के…
बलरामपुर । सरकारी दूरसंचार कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) अपने नेटवर्क का विस्तार कर रही है। कंपनी अब शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में हाईस्पीड 4जी सेवा उपलब्ध कराने के लिए तेजी से ऑप्टिकल फाइबर लाइनें बिछा रही है।अधिकारियों का दावा है कि यह नई तकनीक उपभोक्ताओं को बेहतर इंटरनेट अनुभव प्रदान करेगी और निजी कंपनियों को कड़ी प्रतिस्पर्धा देगी।पिछले कुछ वर्षों में निजी कंपनियों की आकर्षक योजनाओं और 5जी सेवाओं के विस्तार के कारण बीएसएनएल के मोबाइल उपभोक्ताओं की संख्या में कमी आई थी। वर्तमान में जिले में लगभग 12 हजार मोबाइल और 400 ब्रॉडबैंड उपभोक्ता ही बीएसएनएल…
बलरामपुर। मिशन शक्ति 5.0 अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक कार्यालय स्थित परिवार परामर्श केंद्र में आयोजित बैठक में 5 पारिवारिक विवादों का सफल निस्तारण कराया गया। बैठक पुलिस अधीक्षक विकास कुमार के निर्देशन और अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पाण्डेय के पर्यवेक्षण में संपन्न हुई। परिवार परामर्श केंद्र में आए मामलों में पति-पत्नी और परिजनों के बीच चल रहे विवादों को काउंसलिंग और आपसी बातचीत के जरिए सुलझाया गया। समझौते के बाद दोनों पक्षों ने पुराने मतभेद भुलाकर दोबारा साथ रहने और परिवार में सौहार्द बनाए रखने की सहमति जताई। समझदारी से सुलझे पारिवारिक विवाद परामर्शदाताओं ने दंपतियों को आपसी समझ,…
गोंडा । जिले की वजीरगंज पुलिस ने अवैध जुए के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने अंतरजनपदीय जुआ रैकेट का भंडाफोड़ करते हुए 16 जुआरियों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से कुल 2 लाख 8 हजार 440 रुपये नकद और ताश के पत्ते बरामद किए गए हैं।गिरफ्तार किए गए आरोपियों के पास से जुआ खेलते समय 2 लाख 1 हजार 600 रुपये बरामद हुए। इसके अतिरिक्त, तलाशी के दौरान उनके पास से 6 हजार 840 रुपये और मिले, जिससे कुल बरामदगी 2 लाख 8 हजार 440 रुपये हो गई। पुलिस ने 52 ताश के पत्तों की दो गड्डियां…
बलरामपुर। माँ पाटेश्वरी विश्वविद्यालय ने शिक्षा के क्षेत्र में तेजी से अपनी पहचान बनाई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा 15 मार्च 2024 को स्थापित इस विश्वविद्यालय ने कम समय में ही यूजीसी और एआईएसएचई जैसी मान्यता प्राप्त कर ली है, जिससे इसकी शैक्षणिक गुणवत्ता को राष्ट्रीय स्तर पर मान्यता मिली है। इसके साथ ही विश्वविद्यालय का नाम नेचर इंडेक्स में भी दर्ज हुआ है, जो इसके शोध कार्यों की बढ़ती गुणवत्ता को दर्शाता है।शैक्षणिक सत्र 2025-26 में विश्वविद्यालय परिसर में संचालित छह परास्नातक पाठ्यक्रमों में 70 विद्यार्थियों ने प्रवेश लिया है, जबकि पीएचडी कार्यक्रम में 150 शोधार्थी पंजीकृत हैं। स्नातक…
लखनऊ। लखनऊ में अफेयर के शक में युवक ने पत्नी की हत्या कर दी। शव को ट्रॉली बैग में भरकर इंदिरा डैम के पास फेंक दिया। इसके बाद थाने पहुंचकर पत्नी के लापता होने की सूचना दी। बार-बार बयान बदलने पर पुलिस को उस पर शक हुआ।कड़ाई से पूछताछ में उसने पत्नी की हत्या करने की बात कबूल की। उसकी निशानदेही पर शव बरामद हुआ। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर युवक को हिरासत में ले लिया। घटना चिनहट की है। मृतका की पहचान 24 वर्षीय यास्मीन पत्नी अल्ताफ उर्फ कल्लू के रूप में हुई है।सब्जी कारोबारी मोहम्मद…
लखनऊ। लखनऊ कलेक्ट्रेट में भारतीय जनता पार्टी के महिला मोर्चा कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन नरेंद्र मोदी के खिलाफ समाजवादी पार्टी के सांसद अजेंद्र सिंह लोधी द्वारा की गई टिप्पणी के विरोध में किया गया। प्रदर्शन के दौरान महिला कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की। सपा सांसद माफी मांगो और शर्म करो के नारे लगाए। और सांसद अजेंद्र सिंह लोधी के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठाई।पूर्व मेयर संयुक्ता भाटिया और मीडिया प्रभारी चेतना पांडे ने विरोध जताते हुए सांसद को बर्खास्त करने की मांग की। बोलीं—महिलाओं का अपमान बर्दाश्त नहीं चेतना पांडे ने कहा कि सपा सांसद का बयान…
सीतापुर। जिले में स्वास्थ्य सुविधाओं को बढ़ावा देने के उद्देश्य से इंडियन ऑयल की सीएसआर योजना “इंडियन ऑयल आरोग्यम” के तहत 35 ओपन जिम निर्माण कार्यों का भूमि पूजन किया गया। कार्यक्रम में सदर विधायक एवं नगर विकास राज्यमंत्री राकेश राठौर “गुरु” मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। उन्होंने विधिवत पूजा-अर्चना कर परियोजना की शुरुआत कराई।वित्तीय वर्ष 2026-27 के अंतर्गत शुरू की गई इस योजना के तहत सीतापुर जनपद के ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में आधुनिक व्यायाम सुविधाएं विकसित की जाएंगी। परियोजना का संचालन मनोरथ फाउंडेशन द्वारा किया जा रहा है। इसके अंतर्गत खैराबाद, परसेण्डी, ऐलिया विकास खण्ड और…
बलरामपुर। अक्सर लोग रक्तदान को लेकर डर या झिझक महसूस करते हैं, लेकिन गुरुवार को जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में लगा मेगा स्वैच्छिक रक्तदान शिविर इस सोच को बदलने वाला साबित हुआ। जिले के डीएम विपिन कुमार जैन ने खुद रक्तदान कर लोगों को न सिर्फ प्रेरित किया, बल्कि यह संदेश भी दिया कि रक्तदान कोई मुश्किल काम नहीं, बल्कि समाज के प्रति हमारी जिम्मेदारी है।संयुक्त जिला चिकित्सालय स्थित ब्लड बैंक में आयोजित शिविर में जैसे ही डीएम ने रक्तदान किया, वहां मौजूद युवाओं, कर्मचारियों और सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों का उत्साह बढ़ गया। कई लोग पहली बार रक्तदान…