लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 5 राज्यों के विधानसभा चुनावों के ऐतिहासिक परिणामों पर प्रतिक्रिया देते हुए इसे पीएम मोदी के प्रति देशवासियों के अटूट विश्वास का प्रतीक बताया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के यशस्वी नेतृत्व और लोक-कल्याणकारी नीतियों पर जनता का भरोसा लगातार मजबूत हो रहा है।अपनी पोस्ट में मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के यशस्वी नेतृत्व एवं लोक-कल्याणकारी नीतियों पर देशवासियों का अटूट विश्वास है, जो आज विधानसभा चुनाव के ऐतिहासिक परिणामों के रूप में पुनः परिलक्षित हुआ है। जनता का…
Author: सद्भावना आवाज़
बलरामपुर। जिला बार संघ के बहुप्रतीक्षित चुनाव में मुर्तजा हुसैन ने अध्यक्ष पद पर जीत दर्ज की है। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी घनश्याम शुक्ल को बड़े अंतर से हराया। वहीं, संजय तिवारी ने महामंत्री पद पर स्पष्ट बहुमत के साथ विजय हासिल की। परिणाम घोषित होते ही कलेक्ट्रेट परिसर में समर्थकों में उत्साह देखा गया।सहायक चुनाव अधिकारी अजीत प्रताप सिंह और अलीमुल हक द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, अध्यक्ष पद के लिए मुर्तजा हुसैन को 360 मत मिले। उनके मुकाबले घनश्याम शुक्ल को 175 मत और हरिकांत मिश्रा को 63 मत प्राप्त हुए।महामंत्री पद के चुनाव में संजय तिवारी…
बलरामपुर। जनपद में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से पुलिस और सशस्त्र सीमा बल (SSB) की संयुक्त टीम ने इंडो-नेपाल सीमा पर विशेष चेकिंग अभियान चलाया।पुलिस अधीक्षक विकास कुमार के निर्देश पर चलाए गए इस अभियान के तहत जवानों ने संवेदनशील इलाकों, भीड़भाड़ वाले स्थानों और सीमा से सटे गांवों में पैदल गश्त की। इस दौरान संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की गहनता से जांच की गई।अभियान का मुख्य उद्देश्य मादक पदार्थों की तस्करी, मानव व गौ तस्करी तथा अवैध कटान जैसी गैरकानूनी गतिविधियों पर प्रभावी रूप से अंकुश लगाना है। सीमा क्षेत्र में हाई अलर्ट नेपाल सीमा से जुड़े…
गोंडा। देश भर के मेडिकल कॉलेजों में प्रवेश के लिए नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा आज रविवार को गोंडा जिले के भी 13 परीक्षा केंद्रों पर NEET-UG परीक्षा का आयोजन किया गया है। इस परीक्षा में 3917 परीक्षार्थी शामिल हो रहे हैं।परीक्षा आज दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक दूसरी पाली में आयोजित की गई है। परीक्षा केंद्रों पर परीक्षार्थियों की लंबी कतारें देखी गईं जहां सघन चेकिंग के बाद ही उन्हें प्रवेश की अनुमति दी जा रही है। परीक्षा केंद्र के गेट से लेकर परीक्षा कक्ष तक तीन-स्तरीय चेकिंग की व्यवस्था की गई है।बायोमेट्रिक पुष्टि होने के बाद…
गोंडा। पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए 51 लाख रुपये मूल्य के 251 गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद किए हैं। इन मोबाइलों को उनके मालिकों को आज रविवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम में लौटाया गया।पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने बताया कि यह कार्रवाई सर्विलांस और साइबर सेल के संयुक्त अभियान का परिणाम है। पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) के नेतृत्व में गोंडा सर्विलांस सेल और साइबर सेल को गुम हुए मोबाइल फोन बरामद करने और पीड़ितों को वापस दिलाने का निर्देश दिया था।इन मोबाइलों के गायब होने की रिपोर्ट CEIR पोर्टल और…
गोंडा। कौड़िया बाजार स्थित सम्मय माता पैड़ीबरा में आज रविवार से नौ दिवसीय श्रीराम कथा का आयोजन शुरू हो रहा है। पूज्य राजन जी महाराज द्वारा की जाने वाली इस कथा से पहले आज सम्मय माता मंदिर पैड़ीबरा से सरयू घाट करनैलगंज तक एक कलश यात्रा निकाली गई है।इस कलश यात्रा में सैकड़ों गाड़ियों का काफिला शामिल है श्रद्धालु करनैलगंज सरयू घाट से मां सरयू का जल कलश में लेकर सम्मय माता मंदिर पैड़ीबरा पहुंचेगें जहां कलश स्थापना की जाएगी। यह पहली बार है जब इतनी दूर तक कलश यात्रा पैदल न चलकर सैकड़ों वाहनों के साथ निकाली गई है।श्रीराम कथा…
गोंडा। जिले के करनैलगंज कोतवाली क्षेत्र में 28 अप्रैल को सर्राफा व्यापारी राजन सोनी से दिनदहाड़े लूट हुई थी। घटना के पांच दिन बीत जाने के बाद भी करनैलगंज कोतवाली पुलिस और पांच अन्य टीमें इस मामले का खुलासा नहीं कर पाई हैं।लूटकांड का खुलासा न होने से पीड़ित व्यापारी राजन सोनी और उनके परिजनों में दहशत का माहौल है। करनैलगंज कोतवाली पुलिस और अन्य टीमों ने अब तक लगभग 250 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली है। इन फुटेज के आधार पर कई संदिग्धों की पहचान कर जांच की जा रही है, लेकिन अभी तक पुलिस को कोई…
लखनऊ । उत्तर भारत के एविएशन सेक्टर में एक नया अध्याय जुड़ने जा रहा है। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (एनआईए) ने घोषणा की है कि 15 जून 2026 से हवाई अड्डे से कमर्शियल फ्लाइट्स का संचालन शुरू होगा। इसके साथ ही राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के यात्रियों, विभिन्न एयरलाइंस और कार्गो ऑपरेटरों के लिए एक आधुनिक और विश्वस्तरीय एविएशन गेट-वे उपलब्ध हो जाएगा।यह उपलब्धि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के उस दूरदर्शी नेतृत्व का परिणाम मानी जा रही है, जिसके तहत उत्तर प्रदेश में इंफ्रास्ट्रक्चर और कनेक्टिविटी को अभूतपूर्व गति मिली है। एक्सप्रेसवे,…
अयोध्या । बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर शुक्रवार को रामनगरी आस्था से सराबोर दिखी। सुबह 4 बजे से ही सरयू नदी के घाटों पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। वैशाख पूर्णिमा के विशेष महत्व को देखते हुए दूर-दराज से आए श्रद्धालुओं ने पवित्र स्नान कर दान-पुण्य किया और मठ-मंदिरों में दर्शन-पूजन किया।श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की है। नदी के गहरे पानी वाले हिस्सों में अस्थायी ब्रिज के जरिए बैरिकेडिंग की गई है, ताकि स्नान के दौरान किसी तरह की दुर्घटना न हो। घाटों पर पुलिस और स्वयंसेवक लगातार निगरानी कर रहे हैं।…
गोंडा । जिले के कटरा बाजार विधानसभा क्षेत्र के पैड़ीबरा स्थित सम्मय माता मंदिर में 9 दिवसीय श्रीराम कथा की सभी तैयारियां पूरी कर की जा रही हैं। श्रीराम कथा आयोजन समिति ने शुक्रवार को आज जिले के एक निजी होटल में प्रेस वार्ता आयोजित कर कथा के बारे में विस्तृत जानकारी दी है।समिति के अनुसार, गोंडा और अयोध्या सहित चार मंडलों से लगभग 2 लाख से अधिक भक्त पूज्य राजन जी महाराज की श्रीराम कथा में शामिल होंगे। यह कथा वर्ष 2022 में भाजपा ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि भवानी भी शुक्ल द्वारा बुक कराई गई थी।चार साल के इंतजार के…