लखनऊ । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में आयोजित ‘श्रमवीर गौरव समारोह 2026’ में श्रमिकों के जीवन में सुरक्षा, सम्मान और स्थायित्व सुनिश्चित करने की सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने स्पष्ट कहा कि प्रदेश का विकास तभी सार्थक है, जब श्रमिक वर्ग सशक्त और सुरक्षित हो। इसी दृष्टि से राज्य सरकार श्रमिक परिवारों को व्यापक स्वास्थ्य सुरक्षा कवच से जोड़ने का अभियान तेजी से आगे बढ़ा रही है। अब तक 12 लाख 26 हजार निर्माण श्रमिकों को आयुष्मान कार्ड सुविधा दी जा चुकी है, जिससे उनके परिवारों को प्रति वर्ष 5 लाख रुपये तक का निःशुल्क इलाज उपलब्ध हो रहा…
Author: सद्भावना आवाज़
लखनऊ। योगी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचाने के उद्देश्य से देवीपाटन मंडल में ग्राम पंचायत स्तर पर “संध्या संवाद कार्यक्रम” की अभिनव पहल की जा रही है। इसकी शुरुआत 8 मई को श्रावस्ती की एक ग्राम पंचायत से की जाएगी। इस दौरान ग्राम पंचायत में “संध्या संवाद कार्यक्रम” के तहत देवीपाटन मंडलायुक्त द्वारा ग्रामीणों के साथ खुली चौपाल में उनकी समस्याओं को सुना जाएगा और मौके पर मौजूद अधिकारियों द्वारा समस्या का तत्काल समाधान किया जाएगा। इसके अलावा योगी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से वंचित लोगों को लाभ देने के लिए मंडलायुक्त…
बलरामपुर । राप्ती नदी में डूबने से दो बच्चों में से एक किशोरी की मौत हो गई, जबकि एक बालक अभी भी लापता है। यह घटना बेनीजोत गांव में हुई, जहां 14 साल की किशोरी और 6 साल का बच्चा नदी में नहाने गए थे।घटना बेनीजोत गांव की है। महेश शुक्ल के बेटे शनि (6 ) और चंदन शुक्ल की बेटी रोशी उर्फ हिमानी (14) अपने बड़े पिता दिलीप शुक्ल के साथ घूमने गए थे। लौटते समय वे नदी किनारे नहाने लगे और फिसलन के कारण गहरे पानी में बह गए।घटना की सूचना मिलते ही गांव में हड़कंप मच गया।…
लखनऊ। पंचायती राज विभाग की ओर से क्षेत्र पंचायत प्रमुखों के लिए राज्य स्तरीय एक दिवसीय विशेष कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में पंचायतों को और अधिक सशक्त बनाने, ग्रामीण विकास को गति देने और सरकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पंचायती राज मंत्री ओम प्रकाश राजभर मौजूद रहे, जबकि प्रमुख सचिव अनिल कुमार विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन कर किया गया। इस अवसर पर मिशन निदेशक स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) गुंजन द्विवेदी और उत्तर प्रदेश ब्लॉक प्रमुख संघ के अध्यक्ष…
बलरामपुर। जिले में भीषण गर्मी और लू का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है। रविवार को सुबह 10 बजे से ही गर्म हवाओं ने लोगों को परेशान करना शुरू कर दिया, जबकि दोपहर 12 बजे तक तापमान 42 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया। तेज धूप, उमसभरी गर्मी और हवा के गर्म थपेड़ों ने आमजन का जनजीवन प्रभावित कर दिया। लोग घरों से बाहर निकलने से बचते नजर आए और जो निकले, वे पूरी एहतियात के साथ निकले। सुबह से निकली तेज धूप ने दिन चढ़ने के साथ ही विकराल रूप ले लिया। बाजारों, सड़कों और सार्वजनिक स्थानों पर दोपहर…
बलरामपुर। पुलिस लाइन में रविवार को 362 रिक्रूट आरक्षियों की दीक्षांत परेड पूरे जोश, अनुशासन और गरिमा के साथ संपन्न हुई। नवआरक्षियों ने बेहतरीन मार्चपास्ट, शारीरिक दक्षता और प्रशिक्षण कौशल का प्रदर्शन कर उपस्थित अधिकारियों व अतिथियों का मन मोह लिया।रिजर्व पुलिस लाइन स्थित प्रशिक्षण केंद्र में रविवार को आयोजित दीक्षांत परेड समारोह में नवआरक्षियों का उत्साह देखते ही बन रहा था। पूरे परेड ग्राउंड में अनुशासन, ऊर्जा और आत्मविश्वास का माहौल दिखाई दिया। लंबे समय तक कठिन प्रशिक्षण पूरा करने के बाद 362 रिक्रूट आरक्षियों ने दीक्षांत परेड में हिस्सा लिया और अपने प्रशिक्षण की झलक प्रस्तुत की।समारोह के…
बलरामपुर। बहुचर्चित छांगुर बाबा प्रकरण में अहम मोड़ आ गया है। स्पेशल एटीएस कोर्ट लखनऊ ने मुख्य आरोपी जमालुद्दीन उर्फ छांगुर की डिस्चार्ज अर्जी खारिज कर दी है। अदालत के इस फैसले के बाद अब मामले में नियमित ट्रायल का रास्ता पूरी तरह साफ हो गया है। फैसले के बाद अब सभी की निगाहें आगामी सुनवाई पर टिक गई हैं, जहां साक्ष्यों और गवाहों के आधार पर आगे की प्रक्रिया चलेगी।यह मामला अवैध धर्मांतरण, विदेशी फंडिंग, राष्ट्रविरोधी गतिविधियों, संगठित नेटवर्क और आपराधिक साजिश जैसे गंभीर आरोपों से जुड़ा हुआ है। अदालत में अब अभियोजन पक्ष और बचाव पक्ष अपने-अपने तर्क,…
बलरामपुर। बिजली बिल बकाया रखने वाले उपभोक्ताओं पर विद्युत विभाग ने सख्ती शुरू कर दी है। जिले में अब तक करीब 2500 बकायेदार उपभोक्ताओं के बिजली कनेक्शन काटे जा चुके हैं। विभागीय टीमें क्षेत्र में घर-घर पहुंचकर जांच कर रही हैं और उपभोक्ताओं से लंबित बिल तत्काल जमा करने की अपील कर रही हैं।विद्युत विभाग की इस कार्रवाई से बकायेदारों में हड़कंप मचा हुआ है। विभाग का कहना है कि जिन उपभोक्ताओं ने लंबे समय से बिल जमा नहीं किया है, उनके खिलाफ चरणबद्ध तरीके से कनेक्शन विच्छेदन की कार्रवाई की जा रही है। बकाया जमा न करने वालों पर…
आजमगढ़/उत्तर प्रदेश। जिले की राजनीति में लंबे समय से प्रभाव रखने वाले यादव परिवार से आने वाले युवा नेता दिनेश कुमार यादव अब नई भूमिका में नजर आ रहे हैं। परिवार जहां संगठन और पंचायत राजनीति में मजबूत पकड़ रखता है, वहीं दिनेश यादव ने खुद को जनसरोकारों और वैचारिक राजनीति से जोड़ते हुए अलग पहचान बनाई है।सरकारी नौकरी छोड़ने के बाद वे लगातार जनता के बीच सक्रिय हैं। अब उन्होंने जिले में गांव-गांव जाकर लोगों को संविधान, अधिकारों और सामाजिक न्याय के प्रति जागरूक करने का अभियान शुरू करने की तैयारी की है।दिनेश कुमार यादव पहले स्वास्थ्य विभाग में…
बलरामपुर । श्रावस्ती के लोकप्रिय सांसद चौधरी राम शिरोमणि वर्मा ने बुधवार को अपने संसदीय क्षेत्र अंतर्गत आदर्श प्राथमिक विद्यालय, रामपुर खगईजोत (द्वितीय शिक्षा क्षेत्र, बलरामपुर) का औचक निरीक्षण किया। सांसद के विद्यालय पहुंचते ही शिक्षकों, विद्यार्थियों और ग्रामीणों में उत्साह का माहौल देखने को मिला। इस दौरान उन्होंने स्कूल की शैक्षणिक गतिविधियों, साफ-सफाई, शिक्षण व्यवस्था और विद्यार्थियों की उपस्थिति का बारीकी से जायजा लिया।निरीक्षण के दौरान सांसद ने विद्यालय परिसर का भ्रमण कर कक्षाओं की स्थिति देखी तथा बच्चों से बातचीत कर उनकी पढ़ाई-लिखाई के बारे में जानकारी ली। उन्होंने विद्यालय में उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं की समीक्षा करते हुए…