गोंडा। गोंडा और लखनऊ को जोड़ने वाला घाघरा संजय सेतु 53 दिन बाद आज सोमवार सुबह से ही छोटे वाहनों के लिए खोल दिया गया है। मरम्मत कार्य के चलते यह पुल 16 अप्रैल से बंद था, जिससे गोंडा और लखनऊ के बीच आवागमन प्रभावित हो रहा था।हालांकि, पुल पर अभी भी बड़े वाहनों की आवाजाही पर रोक जारी है। मरम्मत के बाद पुल पर नई बायरिंग लगाई गई है, और अधिकारियों का मानना है कि अचानक अधिक भार देना उचित नहीं है। 53 दिन बाद पुल के शुरू होने की जानकारी मिलते ही पीपा पुल के माध्यम से जाने वाले लोग अब घाघरा पुल के माध्यम से ही जा रहे हैं।
बड़े वाहनों के आवाजाही पर अभी भी रोक
पीपा के पुल पर अब वाहनों की आवाज आई कम हो गई है। गोंडा के अपर जिलाधिकारी आलोक कुमार ने बताया कि पुल को 16 अप्रैल से पूरी तरह बंद कर दिया गया था और अब 8 जून से छोटे वाहनों के लिए खोला गया है। उन्होंने कहा कि बड़े वाहनों का आवागमन भी जल्द ही शुरू किया जाएगा, लेकिन पहले छोटे वाहनों से पुल की क्षमता का परीक्षण किया जा रहा है। इस पुल के खुलने से न केवल गोंडा के लोगों को राहत मिली है, बल्कि अयोध्या, बलरामपुर, श्रावस्ती और पड़ोसी देश नेपाल जाने वाले यात्रियों को भी काफी सुविधा हुई है।

