बलरामपुर। सेंट जेवियर्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल, बलरामपुर में बुधवार को पृथ्वी दिवस धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में आयोजित विशेष कार्यक्रम में नन्हे बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और स्वच्छता, हरियाली तथा पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। पूरे कार्यक्रम के दौरान बच्चों में खासा उत्साह देखने को मिला।कार्यक्रम में विद्यालय प्रबंध समिति के निदेशक सुयश कुमार, सह निदेशिका इशिका सुयश कुमार, सुजाता आनंद, विद्यालय प्राचार्य आसिम रूमी तथा इंदू नायर की गरिमामयी उपस्थिति रही। अतिथियों ने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि पृथ्वी हमारा एकमात्र घर है, इसकी रक्षा करना हम सभी…
Author: सद्भावना आवाज़
बलरामपुर । नगर क्षेत्र में बिजली व्यवस्था सुधारने और हादसों पर रोक लगाने के लिए वर्ष 2019-20 में भेजी गई 215 करोड़ रुपए की अंडरग्राउंड बिजली केबल योजना आज तक मंजूरी का इंतजार कर रही है। सात साल बीत जाने के बाद भी योजना फाइलों से बाहर नहीं निकल सकी है। नतीजा यह है कि शहर के मुख्य बाजारों, भीड़भाड़ वाले इलाकों और रिहायशी क्षेत्रों में आज भी जर्जर तारों का मकड़जाल फैला हुआ है, जिससे लोगों की जान जोखिम में बनी हुई है।नगर पालिका परिषद बलरामपुर क्षेत्र में बिजली लाइनों को भूमिगत करने के लिए यह महत्वाकांक्षी प्रस्ताव तैयार…
लखनऊ । भाजपा कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर विपक्षी दलों पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि संसद में नारी शक्ति वंदन संशोधन विधेयक पर हुई चर्चा सार्थक रही, लेकिन कांग्रेस, सपा, तृणमूल कांग्रेस और डीएमके ने इसका विरोध कर महिलाओं की आकांक्षाओं को ठेस पहुंचाई।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में वर्ष 2014 के बाद महिलाओं के आर्थिक और सामाजिक सशक्तीकरण के क्षेत्र में अभूतपूर्व कार्य हुए हैं। अब महिलाओं को राजनीतिक रूप से सशक्त करने की दिशा में ठोस पहल की जा रही थी, लेकिन…
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नारी शक्ति वंदन संशोधन विधेयक को लेकर कांग्रेस, समाजवादी पार्टी समेत इंडी गठबंधन पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि संसद में विपक्षी दलों का आचरण भारतीय इतिहास के उस दर्दनाक प्रसंग की याद दिलाता है, जब भरी सभा में द्रौपदी का चीरहरण हुआ था। यह केवल महिलाओं के सम्मान का अपमान नहीं, बल्कि लोकतांत्रिक मूल्यों पर भी आघात है।रविवार को भाजपा प्रदेश मुख्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में महिलाओं को सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक रूप से सशक्त बनाने के लिए लगातार…
बलरामपुर। बेसिक शिक्षा परिषद की ओर से जारी नई समय सारिणी जनपद के 1814 परिषदीय विद्यालयों में लागू कर दी गई है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) शुभम शुक्ल ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों और प्रधानाध्यापकों को सख्त निर्देश जारी किए हैं। विद्यालयों में कक्षावार और विषयवार टाइम-टेबल बनाकर उसी के अनुसार नियमित पठन-पाठन पर जोर दिया है।बीएसए ने बताया कि नई समय सारिणी का उद्देश्य विद्यालयों में शिक्षण कार्य को अधिक व्यवस्थित, प्रभावी और परिणाम देने वाला बनाना है। उन्होंने कहा कि अब प्रत्येक कक्षा में 40 मिनट का पीरियड होगा, जिसमें शिक्षक बच्चों को पढ़ाने के साथ-साथ पूर्व…
उत्तरप्रदेश। लखनऊ की विशेष एनआईए कोर्ट ने अवैध धर्मांतरण से जुड़े बहुचर्चित मामले में बड़ा फैसला सुनाते हुए मुख्य आरोपी छांगुर बाबा समेत अन्य आरोपियों की डिस्चार्ज एप्लीकेशन खारिज कर दी है। कोर्ट ने सभी पर देशद्रोह, धोखाधड़ी, दुष्कर्म समेत कई गंभीर धाराओं में आरोप तय कर दिए हैं।कोर्ट द्वारा आरोप तय किए जाने के बाद अब मामले की सुनवाई ट्रायल के चरण में प्रवेश कर गई है। आने वाले समय में गवाहों और सबूतों के आधार पर इस हाई-प्रोफाइल केस का फैसला तय होगा।विशेष न्यायाधीश नीतू पाठक (कोर्ट नंबर-3) ने करीब छह घंटे चली लंबी बहस के बाद यह…
लखनऊ । ठाकुरगंज क्षेत्र में हनी ट्रैप के जरिए किशोरों को फंसाकर रंगदारी वसूलने वाले गिरोह का पर्दाफाश हुआ है। पुलिस ने गिरोह की सरगना आतिका सिद्दीकी को गिरफ्तार कर लिया है। उस पर नाबालिग को बहला-फुसलाकर नैनीताल ले जाने, दुष्कर्म करने और अश्लील वीडियो बनाकर 25 लाख रुपये की रंगदारी मांगने का आरोप है। नाबालिग को बहला-फुसलाकर नैनीताल ले गई आरोपी मामले के अनुसार, आरोपी आतिका सिद्दीकी ने ठाकुरगंज इलाके के 16 वर्षीय किशोर को अपने जाल में फंसाया और उसे बहला-फुसलाकर नैनीताल ले गई। वहां कई दिनों तक उसे अपने कब्जे में रखा गया। अश्लील वीडियो बनाकर मांगी…
बलरामपुर । आदर्श नगर पालिका परिषद बलरामपुर में विकास कार्यों को नई रफ्तार मिली है। नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. धीरेन्द्र प्रताप सिंह ‘धीरू’ के प्रयासों से विभिन्न योजनाओं के तहत कुल 3 करोड़ 63 लाख रुपये की स्वीकृति मिली है। इससे शहर में पार्क, सड़क, घाट और सार्वजनिक सुविधाओं से जुड़े कई काम कराए जाएंगे।यह जानकारी अध्यक्ष प्रतिनिधि डी.पी. सिंह बैस ने दी। उन्होंने बताया कि स्वीकृत धनराशि से नगर के कई वार्डों में विकास कार्य जल्द शुरू होंगे। पूरब टोला में बनेगा पार्क, उपवन योजना से ₹1.42 करोड़ मंजूर नगर के पूरब टोला वार्ड में शिव मंदिर के बगल…
बलरामपुर । नारी शक्ति वंदन अधिनियम अभियान के तहत शुक्रवार को पचपेड़वा स्थित मन्नत मैरिज हाल में विधानसभा स्तरीय सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में भाजपा कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने महिला सशक्तिकरण को लेकर सरकार की योजनाओं और प्रयासों पर विस्तार से चर्चा की।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अवध क्षेत्र के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष एवं जिला प्रभारी राहुल राज रस्तोगी ने कहा कि नारी शक्ति समाज और राष्ट्र निर्माण की आधारशिला है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए लगातार ठोस कदम उठा रहे हैं। प्रस्तावित कानून के माध्यम से महिलाओं को आरक्षण देकर उनकी भागीदारी देश…
बलरामपुर। कलेक्ट्रेट सभागार में शुक्रवार को जिलाधिकारी डॉ. विपिन कुमार जैन की अध्यक्षता में श्रम विभाग द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभागीय योजनाओं की प्रगति, श्रमिक पंजीकरण की स्थिति और पात्र लाभार्थियों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। डीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि श्रम विभाग की सभी योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार कराया जाए, ताकि जिले के अधिक से अधिक श्रमिक और उनके परिवार इन योजनाओं से लाभान्वित हो सकें। उन्होंने कहा कि कई बार जानकारी के अभाव में पात्र लोग योजनाओं से वंचित रह जाते हैं,…