बलरामपुर। जिले में रसोई गैस की किल्लत लगातार बनी हुई है। हालात ऐसे हैं कि उपभोक्ताओं को बुकिंग कराने और परची मिलने के बावजूद समय पर सिलिंडर नहीं मिल पा रहा। इससे लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है और व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं। कई जगहों पर लोग घंटों लाइन में खड़े रहने के बाद भी खाली हाथ लौटने को मजबूर हैं। शनिवार को स्थिति और बिगड़ गई, जब सप्लाई ट्रक नहीं पहुंचा। बालाजी गैस गोदाम पर सुबह 7 बजे ही “गैस उपलब्ध नहीं है” का नोटिस लगा दिया गया। इसके बाद वहां पहुंचे उपभोक्ताओं में भारी…
Author: सद्भावना आवाज़
बलरामपुर। शनिवार को तहसील बलरामपुर में जिलाधिकारी विपिन कुमार जैन की अध्यक्षता में ‘सम्पूर्ण समाधान दिवस’ का आयोजन किया गया। इस दौरान डीएम ने आमजन की समस्याओं को गंभीरता से सुना और उनके त्वरित व प्रभावी निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए।डीएम ने स्पष्ट रूप से कहा कि शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि हर शिकायत का समाधान तय समय सीमा के भीतर और गुणवत्ता के साथ किया जाए, ताकि शिकायतकर्ता पूरी तरह संतुष्ट हो सके।भूमि विवाद और कानून-व्यवस्था से जुड़े मामलों को लेकर…
बलरामपुर । मच्छरों से फैलने वाले संचारी रोगों की रोकथाम के लिए 1 अप्रैल से विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान चलाया जा रहा है, जो 30 अप्रैल तक जारी रहेगा। इस अभियान के तहत आशा कार्यकर्ता घर-घर जाकर डेंगू, मलेरिया, फाइलेरिया, दिमागी बुखार, टीबी और कुष्ठ रोग के संभावित मरीजों की पहचान कर रही हैं और उनकी जांच व उपचार के लिए सूची तैयार कर रही हैं।अभियान की जमीनी हकीकत परखने के लिए मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मुकेश कुमार रस्तोगी ने शनिवार को विकास खंड बलरामपुर के कलवारी गांव का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्वास्थ्य कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश…
देवीपाटन मंडल में 1670 करोड़ के निर्माण कार्यों पर उठे सवाल, जांच शुरू बलरामपुर। देवीपाटन मंडल में सड़क, पुल और सरकारी भवनों के निर्माण कार्यों में बड़े पैमाने पर अनियमितताओं की शिकायतों के बाद शासन ने सख्ती दिखाते हुए जांच शुरू कर दी है। मंडलायुक्त शशि भूषण लाल सुशील ने मंडल के सभी जिलों में कराए गए निर्माण कार्यों का विस्तृत डाटा तैयार कराते हुए संयुक्त विकास आयुक्त को लोक निर्माण विभाग से पूरी रिपोर्ट जुटाने के निर्देश दिए हैं, ताकि तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा सके। मंडल में कुल 1670 करोड़ 73 लाख 97 हजार…
बलरामपुर। परिषदीय विद्यालयों में पढ़ने वाले कक्षा तीन और चार के विद्यार्थियों की रचनात्मकता को बढ़ावा देने के लिए नए शैक्षिक सत्र से ‘बांसुरी’ कला पुस्तक लागू की जा रही है। पहली बार बच्चों को कला और संगीत विषय के लिए अलग से पुस्तक उपलब्ध कराई जाएगी, जिससे वे चित्रकला, संगीत, नृत्य और रंगमंच को गतिविधि आधारित तरीके से सीख सकेंगे। अब तक विद्यालयों में कला की पढ़ाई बिना किसी निर्धारित पुस्तक के होती थी, लेकिन नई व्यवस्था से शिक्षण अधिक व्यवस्थित और प्रभावी होने की उम्मीद है।जिले के 1164 प्राथमिक विद्यालयों में इस नई पुस्तक के माध्यम से बच्चों…
बलरामपुर। गर्भवती महिलाओं के लिए स्वास्थ्य विभाग ने बड़ी राहत भरी पहल की है। अब प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान (पीएमएसएमए) दिवस पर आने वाली गर्भवती महिलाओं को मुफ्त अल्ट्रासाउंड जांच की सुविधा दी जाएगी। यह व्यवस्था पीपीपी (पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप) मॉडल पर लागू की गई है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार प्रत्येक माह की 1, 9, 16 और 24 तारीख को आयोजित पीएमएसएमए दिवस पर गर्भवती महिलाओं को वाउचर दिए जाएंगे। इन वाउचर के माध्यम से महिलाएं अपने क्षेत्र के ही निजी अल्ट्रासाउंड केंद्रों पर निशुल्क जांच करा सकेंगी। अब नहीं लगाना पड़ेगा जिला अस्पताल का चक्कर अब तक ग्रामीण क्षेत्रों की…
बलरामपुर। नौनिहालों की सुरक्षा को लेकर परिवहन विभाग ने हाईटेक पहल शुरू की है। अब जिले में संचालित सभी स्कूल वाहनों की फिटनेस की निगरानी ऑनलाइन की जाएगी। अनफिट पाए जाने वाले वाहनों का संचालन रोकते हुए संबंधित प्रबंधकों को नोटिस भी जारी किया जाएगा।इसके लिए इंटीग्रेटेड स्कूल वाहन मॉनीटरिंग (आईएसवीएम) पोर्टल लॉन्च किया गया है। इस पोर्टल पर जिले के सभी छोटे-बड़े स्कूली वाहनों की फिटनेस से संबंधित जानकारी ऑनलाइन दर्ज की जाएगी, जिसकी निगरानी शासन स्तर से होगी।परिवहन विभाग के अनुसार जिले में वर्तमान में 170 निजी स्कूलों के 371 छोटे-बड़े वाहन संचालित हैं। सभी पंजीकृत वाहनों का…
बलरामपुर। परिषदीय विद्यालयों के बच्चों को पौष्टिक आहार उपलब्ध कराने के लिए अभिनव पहल की गई है। जिले के 707 विद्यालयों में किचन गार्डन विकसित किए जाएंगे, जिस पर 14 लाख 14 हजार रुपये खर्च किए जाएंगे। प्रत्येक विद्यालय को इसके लिए दो-दो हजार रुपये की धनराशि दी गई है।इस योजना का उद्देश्य मिड-डे मील (पीएम पोषण योजना) को और अधिक पौष्टिक बनाना है, ताकि बच्चों को ताजी और जैविक सब्जियां मिल सकें तथा कुपोषण की समस्या को दूर किया जा सके। परिसर में ही उगेंगी सब्जियां और फल किचन गार्डन के तहत स्कूल परिसर में पॉली बैग, ग्रो बैग,…
बलरामपुर। अमृत सरोवर योजना के प्रथम चरण में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए निर्धारित लक्ष्य समय से पहले पूरा कर लिया गया है। जिले के सभी नौ विकास खंडों में 284 अमृत सरोवरों का निर्माण कार्य शत-प्रतिशत पूर्ण हो चुका है।जिले की 793 ग्राम पंचायतों के सापेक्ष 284 अमृत सरोवरों का लक्ष्य तय किया गया था। इनमें बलरामपुर विकास खंड में 35, गैड़ास बुजुर्ग में 19, गैसड़ी में 30, हरैया सतघरवा में 48, पचपेड़वा में 33, रेहरा बाजार में 27, श्रीदत्तगंज में 31, तुलसीपुर में 33 और उतरौला में 28 सरोवरों का निर्माण कराया गया है। जल संरक्षण और रोजगार में…
बलरामपुर। मध्याह्न भोजन योजना (एमडीएम) में करीब 11 करोड़ रुपये के घोटाले के खुलासे के बाद शासन ने सख्ती बढ़ा दी है। अब जिले के सभी 25 मदरसों की जांच के आदेश जारी किए गए हैं। इस फैसले से शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया है।बताया जा रहा है कि नवंबर 2025 में हुई प्रारंभिक जांच में तीन मदरसों में अनियमितता की पुष्टि हुई थी। इसके बाद जिला समन्वयक एमडीएम फिरोज अहमद खान समेत 44 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था, जिनमें से अब तक 12 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।मामले की शुरुआत तब हुई जब…