बलरामपुर। सोमनाथ स्वाभिमान पर्व एवं अटूट आस्था के 1000 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में महारानी लाल कुमारी पोस्ट ग्रेजुएट कॉलेज, बलरामपुर में शुक्रवार को विविध प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. जेपी पांडे के निर्देशन तथा सांस्कृतिक निदेशक प्रो. रेखा विश्वकर्मा के संयोजन में संपन्न हुआ।कार्यक्रम के तहत शिव पुराण विषय पर आधारित चित्रकला, रंगोली, भाषण एवं काव्य प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं, जिसमें छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। चित्रकला प्रतियोगिता का संयोजन डॉ. प्रमोद कुमार यादव ने किया। निर्णायक मंडल में डॉ. बीएल गुप्ता, डॉ. अनुज सिंह एवं श्री सिद्धार्थ मोहंता शामिल रहे।…
Author: सद्भावना आवाज़
लखनऊ। राहुल गांधी की कथित दोहरी नागरिकता के मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने बड़ा फैसला सुनाया है। कोर्ट ने प्रथम दृष्टया मामले में जांच की आवश्यकता मानते हुए एफआईआर दर्ज कर विवेचना के आदेश दिए हैं। हाईकोर्ट के आदेश के बाद अब संबंधित पुलिस थाने में एफआईआर दर्ज कर मामले की विवेचना की जाएगी। इस फैसले के बाद राजनीतिक और कानूनी हलकों में हलचल तेज हो गई है। इन-चैंबर सुनवाई के बाद कोर्ट का फैसला न्यायमूर्ति सुभाष विद्यार्थी की एकल पीठ में 16 अप्रैल को इन-चैंबर सुनवाई हुई, जिसमें सभी पक्षों ने अपने-अपने तर्क रखे। सुनवाई पूरी…
बलरामपुर। नेपाल सीमा पर नशीली और प्रतिबंधित दवाओं के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। संयुक्त छापेमारी में अवैध दवाओं की एक बड़ी खेप बरामद की गई, और इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। यह कार्रवाई बुधवार को एसएसबी 9वीं बटालियन, ड्रग इंस्पेक्टर सुमीत वर्मा और थाना हर्रैया पुलिस की संयुक्त टीम ने महादेव बांकी, खरवन बांध क्षेत्र में की। यह अभियान 15 अप्रैल को दोपहर 3 बजे शुरू होकर 16 अप्रैल को सुबह 3 बजे तक, कुल 12 घंटे से अधिक समय तक चला।छापेमारी के दौरान, टीम ने एक महिंद्रा पिकअप लोडर (UP 46T…
बलरामपुर। जिले में संचालित पीएम श्री विद्यालयों की शैक्षिक गुणवत्ता और संसाधनों की हकीकत परखने के लिए जल्द ही सघन निरीक्षण अभियान चलाया जाएगा। निरीक्षण अभियान के जरिए विद्यालयों में आधुनिक सुविधाओं के प्रभावी उपयोग और शिक्षा की गुणवत्ता की स्थिति को परखा जाएगा।जिले में कुल 19 पीएम श्री विद्यालय संचालित हैं, जिनमें परिषदीय, माध्यमिक विद्यालयों के साथ जवाहर नवोदय विद्यालय और केंद्रीय विद्यालय भी शामिल हैं। प्रत्येक ब्लॉक में चयनित विद्यालयों को उन्नत कर पीएम श्री योजना के तहत विकसित किया गया है। डिजिटल शिक्षा व सुविधाओं की होगी जांच इन स्कूलों में डिजिटल शिक्षा, स्मार्ट क्लास, इंटरनेट सुविधा,…
बलरामपुर । सरयू नदी पर बना संजय सेतु मरम्मत कार्य के कारण आज से अगले दो महीने के लिए बंद कर दिया गया है। इस अवधि में पुल पर भारी वाहनों का आवागमन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। बलरामपुर डिपो की बसों के रूट में बदलाव किया गया है।रूट बदलने से यात्रियों को अब अधिक दूरी तय करनी होगी और किराया भी बढ़ेगा। चलहारी घाट के रास्ते लखनऊ जाने वाली बसों को लगभग 199 किलोमीटर की दूरी तय करनी होगी, जिसका किराया 272 रुपये होगा।अयोध्या मार्ग से जाने पर दूरी 244 किलोमीटर हो जाएगी और किराया 370 रुपये लगेगा। पहले संजय…
बलरामपुर। जनपद बलरामपुर स्थित एम.एल.के. पी.जी. कॉलेज के वनस्पति विज्ञान विभाग में गुरुवार को एम.एससी. प्रथम वर्ष के छात्र-छात्राओं द्वारा अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों के सम्मान में भव्य विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. जे.पी. पांडे ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में महाविद्यालय प्रबंधतंत्र के सचिव सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट कर्नल संजीव कुमार वार्ष्णेय उपस्थित रहे।कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य प्रो. जे.पी. पांडे, सचिव कर्नल संजीव कुमार वार्ष्णेय, विशिष्ट अतिथि प्रो. पी.के. पांडे, प्रो. देवेश रंजन, डॉ. सुरेन्द्र कुमार तथा विभागाध्यक्ष डॉ. राजीव रंजन द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर पुष्पार्चन एवं दीप प्रज्वलन…
बलरामपुर । जिले में बुधवार शाम सीबीएसई बोर्ड के हाईस्कूल परीक्षा परिणाम घोषित होते ही पूरे जिले में खुशी और उत्साह का माहौल बन गया। इस बार छात्रों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए जिले का नाम रोशन किया। कई विद्यालयों का रिजल्ट शत-प्रतिशत रहा, जबकि टॉपर्स ने 98 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल कर नया रिकॉर्ड कायम किया। जिले में इस वर्ष सीबीएसई हाईस्कूल परीक्षा के लिए कुल 1026 छात्र-छात्राएं पंजीकृत थे, जिनमें से 1018 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। घोषित परिणाम के अनुसार करीब 96 प्रतिशत छात्र सफल रहे, जो जिले के लिए काफी संतोषजनक और गर्व की बात है।…
बलरामपुर। पुलिस ने साइबर अपराधियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए लॉजिस्टिक्स और माल ढुलाई के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले एक संगठित गिरोह का भंडाफोड़ किया है। इस मामले में दो शातिर अपराधी को गिरफ्तार किया गया है।पुलिस अधीक्षक विकास कुमार के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत सादुल्लानगर थाना पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान देवा तिवारी (निवासी बलरामपुर) और दीपक कुमार शुक्ला (निवासी गोण्डा) के रूप में हुई है। इन्हें संकटा चौराहा,सादुल्लानगर के पास से पकड़ा गया।घटना में उपयोग एंड्रॉइड मोबाइल फोन और कूटरचित दस्तावेज बरामद हुए…
बलरामपुर। नगर पंचायत गैसड़ी के छह वार्डों में मुख्यमंत्री नगर सृजन योजना के तहत करीब 2.26 करोड़ रुपये की धनराशि से सड़क और नाली निर्माण के काम को हरी झंडी दे दी गई है। लंबे समय से जर्जर सड़कों और जलभराव की समस्या से जूझ रहे वार्डवासियों को इस विकास कार्य से राहत मिलने की उम्मीद है।सूत्रों के अनुसार, वार्ड संख्या 6 साथी नारायणपुर में रसीद के घारी से चिनकान के घर तक 26.90 लाख रुपये की लागत से सीसी मार्ग और नाली का निर्माण होगा। इसी वार्ड में चिनमुन के खेत के पास से रसीद के घारी तक 50.23…
बलरामपुर। जिले में चल रहे महेशभारी-भैसहवा मार्ग के चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण कार्य का गुरुवार को जिलाधिकारी डॉ. विपिन कुमार जैन ने औचक निरीक्षण किया। बिना पूर्व सूचना के पहुंचे डीएम ने सीधे निर्माण स्थल का जायजा लिया और काम की गुणवत्ता को लेकर सख्ती दिखाते हुए मौके पर ही सड़क की खुदाई कराकर सामग्री की जांच कराई। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों और कार्यदायी संस्था में हलचल मची रही।डीएम ने जब निर्माण कार्य की प्रगति देखी तो उन्होंने काम की रफ्तार को लेकर नाराजगी जताई। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि परियोजना में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की…