बलरामपुर। विकास कुमार ने रविवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम के दौरान जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों से पहुंचे फरियादियों और आमजन की समस्याओं को गंभीरता से सुना। जनसुनवाई के दौरान भूमि विवाद, मारपीट, पारिवारिक विवाद और राजस्व से जुड़े मामलों पर विशेष फोकस किया गया।एसपी ने प्रत्येक शिकायत पर संबंधित थाना प्रभारियों से गूगल मीट के माध्यम से सीधे संवाद किया और तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि सभी मामलों में समयबद्ध, प्रभावी और विधिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए ताकि पीड़ितों को जल्द न्याय मिल सके।
पुलिस-राजस्व की संयुक्त टीम करेगी जांच
जनसुनवाई के दौरान सामने आए राजस्व संबंधी विवादों को लेकर एसपी ने पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त टीमें गठित करने के निर्देश दिए। इन टीमों को मौके पर जाकर निरीक्षण करने और निष्पक्ष जांच कर जल्द से जल्द गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने को कहा गया।
फरियादियों को मिला भरोसा
जनसुनवाई में पहुंचे लोगों ने अपनी समस्याएं सीधे पुलिस अधीक्षक के सामने रखीं। कई मामलों में मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को निर्देश जारी किए गए। इससे फरियादियों को त्वरित कार्रवाई का भरोसा मिला।पुलिस प्रशासन का कहना है कि इस तरह की जनसुनवाई का उद्देश्य आमजन की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर सुनना और उनका शीघ्र समाधान कराना है। यह कार्यक्रम पुलिस प्रशासन की संवेदनशीलता, जवाबदेही और तत्परता को भी दर्शाता है।इस संबंध में जानकारी पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सोशल मीडिया सेल की ओर से जारी प्रेस नोट के माध्यम से दी गई।

