बलरामपुर। शहर के पॉयनियर पब्लिक स्कूल एंड कॉलेज की हॉकी कोच एवं स्पोर्ट्स इंचार्ज रश्मि सिंह को राष्ट्रीय स्तर की हॉकी प्रतियोगिता में तृतीय स्थान प्राप्त करने पर सम्मानित किया गया। उनकी इस उपलब्धि पर विद्यालय परिवार में खुशी और गर्व का माहौल है।राइजिंग एंजल सोसाइटी एवं रेडियो सिटी गोरखपुर के संयुक्त तत्वावधान में मातृ दिवस के अवसर पर आयोजित विशेष कार्यक्रम में 40 वर्ष से अधिक आयु वर्ग की उन महिला हॉकी खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया, जिन्होंने राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। इस दौरान बलरामपुर की खेल सचिव एवं राष्ट्रीय हॉकी अंपायर रश्मि सिंह को विशेष सम्मान…
Author: सद्भावना आवाज़
सीतापुर । जिले में स्थित आनंदी देवी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में 16 मई से 31 मई तक आयोजित होने जा रहे आचार्य विकास वर्ग में अवध प्रांत के 13 जनपदों से नवचयनित आचार्य एवं आचार्याएं शामिल होंगे। 15 दिवसीय इस प्रशिक्षण वर्ग में शिक्षकों को नई शिक्षा नीति-2020, आधुनिक तकनीकी आधारित शिक्षण पद्धति और भारतीय संस्कारयुक्त शिक्षा प्रणाली से जोड़ने पर विशेष जोर दिया जाएगा। छात्रों के सर्वांगीण विकास पर रहेगा जोर प्रधानाचार्य राम निवास सिंह ने बताया कि वर्तमान समय में शिक्षा के बदलते स्वरूप को देखते हुए शिक्षकों को तकनीकी रूप से दक्ष बनाना आवश्यक हो…
बलरामपुर। सीबीएसई बोर्ड द्वारा बुधवार को घोषित कक्षा 12वीं के परीक्षा परिणाम में शहर के प्रतिष्ठित अंग्रेजी माध्यम विद्यालय पॉयनियर पब्लिक स्कूल एण्ड कॉलेज, बलरामपुर के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया। विद्यालय का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा। रिजल्ट घोषित होते ही विद्यालय परिसर में उत्साह और खुशी का माहौल बन गया। छात्र-छात्राएं अपने अभिभावकों के साथ विद्यालय पहुंचे, जहां शिक्षकों ने उनका स्वागत कर मिठाई खिलाई। विद्यालय की छात्रा अंशिका श्रीवास्तव ने 91 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं हिमांशु सिंह ने 89.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर दूसरा स्थान…
बलरामपुर। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने बुधवार की दोपहर सभी को चौंकाते हुए अचानक इंटरमीडियट के परीक्षा का परिणाम जारी किया। सेंट जेवियर्स हाई स्कूल में उस समय खुशी का माहौल देखने को मिला, जब सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा का परिणाम घोषित हुआ। परिणाम आते ही स्कूल परिसर में उत्साह फैल गया और छात्रों की सफलता पर तालियों की गूंज सुनाई देने लगी। बधाइयों का सिलसिला शुरू हो गया और पूरा माहौल जश्न में बदल गया। किसी छात्र की आंखों में मेहनत की चमक थी तो कोई दोस्तों के साथ सेल्फी लेकर इस पल को कैमरे में कैद कर…
बलरामपुर। बलरामपुर में घरेलू रसोई गैस की किल्लत और वितरण व्यवस्था में फैली अव्यवस्था को लेकर उपभोक्ताओं का गुस्सा आखिरकार फूट पड़ा। आए दिन गैस एजेंसियों पर अनियमितता, अभद्रता, कालाबाजारी और चक्का जाम जैसे आरोप सामने आ रहे हैं। इसी क्रम में रविवार को प्रशासन की ओर से एसडीएम, तहसीलदार, पूर्ति अधिकारी और नोडल अधिकारी ने विभिन्न गैस एजेंसियों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान बालाजी गैस गोदाम पर अधिकारियों ने लगभाग 5 से 6 को सिलेंडर लेते हुए पकड़ा, जिस पर एजेंसी को फटकार तो लगाई गई, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुईरविवार होने के बावजूद उपभोक्ताओं की परेशानियों…
गोंडा। कैसरगंज लोकसभा सीट से पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने पश्चिम बंगाल में भाजपा की जीत का श्रेय गृह मंत्री अमित शाह को देते हुए उन्हें भाजपा का हनुमान बताया है। उनका कहना है कि बंगाल की जनता 15 साल से यह क्राइसिस नहीं झेल रही थी।आजादी से लेकर के अभी तक किसी का भी शासन रहा। एक वर्ग को वहां पर दबाने का काम हुआ है। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं और बंगाल की जनता को बधाई। लेकिन इसका क्रेडिट अगर किसी एक व्यक्ति को देना हो तो उसे व्यक्ति का नाम गृहमंत्री अमित शाह है। बृजभूषण मंगलवार…
अयोध्या। ज्येष्ठ माह के पहले बड़े मंगल पर आस्था का भव्य नजारा दिख रहा है। हनुमानगढ़ी मंदिर समेत सभी हनुमान मंदिरों में भारी भीड़ है। सुबह से ही श्रद्धालुओं की लंबी कतारें हैं दर्शन-पूजन का सिलसिला जारी है। इस पहले श्रीहनुमान जी का दिव्य रसायन से अभिषेक कर अनेक प्रकार के धूप,चंदन और सुगंध से उनकी सेवा की गई।हनुमानगढ़ी में श्रीहनुमान जी को नया चोला चढ़ाया गया है। घंटों सेवा के बाद सुबध 4 बजे के बाद उनका पट जैसे ही दर्शन के लिए आरती में शामिल श्रद्धालु मगन हो उठे। पूरा मंदिर जय श्रीराम के नारों से गुंजायमान हो…
गोंडा। एक रिटायर्ड फौजी और उनके परिवार पर हुए जानलेवा हमले के मामले में तीन आरोपियों को न्यायालय ने भगोड़ा घोषित कर दिया है। ये आरोपी पिछले पांच महीने से फरार चल रहे हैं, जिसके बाद देहात कोतवाली पुलिस ने उनकी तलाश तेज कर दी है।यह घटना बीते 16 नवंबर को देहात कोतवाली क्षेत्र के कोईली जंगली गांव में हुई थी। पूर्व फौजी आनंद यादव और उनके परिवार के सदस्य किशन लाल व दशरथ लाल यादव पर धारदार हथियारों से हमला किया गया था। आनंद यादव गंभीर रूप से घायल हो गए थे और उनका लखनऊ में लगभग एक महीने…
गोंडा। जिले के जिला पंचायत सभागार में आज मंगलवार को शिक्षामित्र सम्मान समारोह आयोजित किया गया था जहां इस कार्यक्रम में जिले के 2834 शिक्षामित्रों को बढ़े हुए मानदेय का प्रतीकात्मक चेक देकर सम्मानित किया गया है जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन और विभिन्न जनप्रतिनिधियों ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।कार्यक्रम के दौरान परिषदीय विद्यालयों की छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा लगाए गए विभिन्न स्टालों का निरीक्षण किया। उन्होंने विभाग द्वारा किए जा रहे कार्यों की जानकारी ली और उनकी सराहना की है।उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा शिक्षामित्रों का मानदेय बढ़ाए जाने के…
बलरामपुर। पश्चिम बंगाल, असम और पांडिचेरी में भारतीय जनता पार्टी की सफलता के बाद बलरामपुर जिले में पार्टी कार्यकर्ताओं ने जोरदार जश्न मनाया। शहर स्थित अटल भवन भाजपा कार्यालय पर सुबह से ही समर्थकों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई, जो देर शाम तक उत्सव में डूबी रही।जश्न के दौरान कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों की थाप पर नाचते हुए और आतिशबाजी कर अपनी खुशी का इजहार किया। एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत की बधाई दी गई। कार्यालय परिसर ‘भारत माता की जय’ और ‘भाजपा जिंदाबाद’ के नारों से गूंजता रहा। माहौल पूरी तरह उत्साह और उमंग से भरा नजर आया। इस…