लखनऊ। रक्षा सेवाओं में अधिकारी बनने का सपना देखने वाले युवाओं के लिए तैयारी का स्तर अब राष्ट्रीय मंच पर परखा जाएगा। सेंचूरियन डिफेन्स एकेडमी ने SRNTH 3.0 (शिशिर रामेश्वर नेशनल टैलेंट हंट एग्जामिनेशन) की घोषणा करते हुए 30 अगस्त को देशव्यापी मॉक परीक्षा आयोजित करने का ऐलान किया है। महज 99 रुपये के पंजीकरण शुल्क पर होने वाली यह परीक्षा अभ्यर्थियों को UPSC के वास्तविक परीक्षा पैटर्न और प्रतिस्पर्धा का अनुभव देगी। एकेडमी का दावा है कि पिछले दो संस्करणों की सफलता के बाद इस बार परीक्षा में देशभर के सैनिक स्कूल, राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल, केंद्रीय विद्यालय, आर्मी पब्लिक स्कूल, विश्वविद्यालयों और प्रमुख कोचिंग संस्थानों के हजारों छात्र हिस्सा लेंगे। परीक्षा का उद्देश्य केवल रैंक जारी करना नहीं, बल्कि उम्मीदवारों की कमजोरियों और मजबूत पक्षों का विस्तृत विश्लेषण उपलब्ध कराना भी है।
टॉपर्स को नकद पुरस्कार और 100% छात्रवृत्ति
SRNTH 3.0 को इस बार आकर्षक पुरस्कारों से भी जोड़ा गया है। प्रथम स्थान पाने वाले अभ्यर्थी को 1 लाख रुपये, दूसरे को 51 हजार रुपये और तीसरे को 21 हजार रुपये नकद दिए जाएंगे। इसके साथ विजेताओं को लिखित परीक्षा और SSB इंटरव्यू की 100 प्रतिशत छात्रवृत्ति तथा स्टडी किट भी मिलेगी। वहीं, ऑल इंडिया रैंक 500 तक आने वाले विद्यार्थियों के लिए भी विशेष छात्रवृत्ति योजना लागू रहेगी।

30 अगस्त को देशभर में होगी मॉक परीक्षा
सेंचूरियन डिफेन्स एकेडमी के CMD एवं चेयरमैन शिशिर दीक्षित ने कहा कि SRNTH 3.0 युवाओं को राष्ट्रीय स्तर पर अपनी तैयारी का वास्तविक आकलन करने का अवसर देगा। उनका कहना है कि प्रतिभा को आर्थिक सीमाओं में नहीं बंधना चाहिए, इसलिए छात्रवृत्ति और पुरस्कार के माध्यम से योग्य छात्रों को आगे बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है।
25 अगस्त तक कर सकते हैं आवेदन
परीक्षा के लिए आवेदन 25 अगस्त 2026 तक किए जा सकेंगे, जबकि राष्ट्रीय मॉक परीक्षा 30 अगस्त 2026 को आयोजित होगी। विशेषज्ञों का मानना है कि वास्तविक UPSC परीक्षा से पहले इस तरह की राष्ट्रीय मॉक परीक्षा अभ्यर्थियों के आत्मविश्वास और रणनीति को मजबूत करने में अहम भूमिका निभा सकती है।

