Author: सद्‌भावना आवाज़

बलरामपुर। जिले में आमजन की शिकायतों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण को लेकर अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पाण्डेय शुक्रवार को पूरी तरह एक्शन मोड में नजर आए। पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई के दौरान उन्होंने जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों से पहुंचे फरियादियों की समस्याओं और शिकायतों को गंभीरता से सुना तथा प्रत्येक प्रकरण पर तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए।जनसुनवाई के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक ने गूगल मीट के माध्यम से संबंधित थाना प्रभारियों से मामलों की जानकारी ली और स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी शिकायतों का समयबद्ध, निष्पक्ष एवं विधिसम्मत निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि शिकायतों…

Read More

बलरामपुर। जिले में जूडो और पैरा स्पोर्ट्स को बढ़ावा देने की दिशा में शुक्रवार को महत्वपूर्ण पहल हुई। शहर के प्रतिष्ठित पायनियर पब्लिक स्कूल एंड कॉलेज, कालीथान में आयोजित गरिमामय समारोह के दौरान बलरामपुर जिला जूडो एवं पैरा स्पोर्ट्स एसोसिएशन का विधिवत गठन किया गया। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश ब्लाइंड स्पोर्ट्स एसोसिएशन, लखनऊ (इंडियन ब्लाइंड स्पोर्ट्स एसोसिएशन से संबद्ध) की ओर से नवगठित एसोसिएशन को अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) भी प्रदान किया गया। नई कार्यकारिणी में विद्यालय के प्रबंधक डॉ. एम.पी. तिवारी को अध्यक्ष तथा जूडो प्रशिक्षक विजय शंकर पांडेय को सचिव बनाया गया। इसके अलावा रामकृपाल शुक्ला को…

Read More

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले बहुजन समाज पार्टी (बसपा) अपनी संगठनात्मक ताकत दिखाने की तैयारी में जुट गई है। पार्टी संस्थापक मान्यवर कांशीराम के परिनिर्वाण दिवस पर 9 अक्तूबर को राजधानी लखनऊ स्थित कांशीराम स्मारक स्थल पर प्रस्तावित महारैली को बसपा चुनावी शक्ति प्रदर्शन के रूप में देख रही है। पार्टी का दावा है कि रैली में 10 लाख से अधिक लोग शामिल होंगे। वहीं, संभावित विधानसभा प्रत्याशियों के लिए यह रैली टिकट की कसौटी भी मानी जा रही है।पार्टी सूत्रों के मुताबिक, विधानसभा चुनाव लड़ने के इच्छुक संभावित उम्मीदवारों को अधिक से अधिक समर्थकों के साथ रैली…

Read More

नई दिल्ली। पेपर लीक विवाद को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है। खरगे ने प्रधानमंत्री से संसद में आकर इस मुद्दे पर बयान देने की मांग करते हुए कहा कि जब संसद का सत्र चल रहा हो, तब सरकार को सदन में जवाब देना चाहिए, न कि संसद के बाहर वीडियो संदेश जारी करना चाहिए। उन्होंने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को पद से हटाने, छात्रों से माफी मांगने और प्रदर्शनकारियों पर हुई पुलिस कार्रवाई के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की भी मांग की।सोशल मीडिया मंच…

Read More

नई दिल्ली। कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के बैनर तले चल रहे छात्र आंदोलन के बीच जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) ने अपने छात्रों और शिक्षकों के लिए एडवाइजरी जारी की है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने सभी हितधारकों से व्यक्तिगत सुरक्षा को प्राथमिकता देने और जंतर-मंतर पर आयोजित होने वाले प्रदर्शनों में शामिल होने से बचने की अपील की है। एडवाइजरी में उच्चतम न्यायालय के सार्वजनिक प्रदर्शनों से संबंधित निर्देशों का भी उल्लेख किया गया है।जेएनयू प्रशासन ने कहा कि विश्वविद्यालय से जुड़े छात्र, शिक्षक और कर्मचारी सार्वजनिक प्रदर्शनों में भाग लेने से बचें। एडवाइजरी में कहा गया है कि सुरक्षा और कानून-व्यवस्था…

Read More

नई दिल्ली। देशभर में सरकारी भर्ती और प्रवेश परीक्षाओं में पेपर लीक की घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए केंद्र सरकार कानून को और अधिक सख्त बनाने की तैयारी में है। सरकार सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों की रोकथाम) अधिनियम, 2024 में संशोधन कर पेपर लीक मामलों की त्वरित सुनवाई के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट की व्यवस्था लागू करने पर विचार कर रही है। प्रस्तावित संशोधन पर शुक्रवार को केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में चर्चा होने की संभावना है।प्रस्तावित संशोधन के तहत पेपर लीक और संगठित नकल से जुड़े मामलों की सुनवाई विशेष फास्ट ट्रैक अदालतों में कराई जाएगी, ताकि मामलों…

Read More

नई दिल्ली। नीट पेपर लीक मामले को लेकर पिछले 26 दिनों से भूख हड़ताल पर बैठे सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने अपना अनशन समाप्त कर दिया है। अनशन खत्म करने के बाद उन्होंने एक वीडियो संदेश जारी कर अपनी तीन प्रमुख मांगों और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को शर्तों में शामिल न करने की वजह स्पष्ट की। वांगचुक ने कहा कि आंदोलन को आगे तक ले जाने के लिए उनका जीवित रहना जरूरी था। उन्होंने कहा कि सरकार यदि शिक्षा मंत्री का इस्तीफा नहीं देती है तो इससे छात्रों का नहीं, बल्कि सरकार की साख को…

Read More

बलरामपुर। दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों के प्रदर्शन के दौरान हुए लाठीचार्ज के विरोध में गुरुवार को समाजवादी अम्बेडकर वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने बलरामपुर में विरोध प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने केंद्र और राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पेपर लीक की घटनाओं पर नाराजगी जताई और राष्ट्रपति के नाम प्रशासन को ज्ञापन सौंपा।प्रदर्शनकारियों का कहना था कि लगातार हो रहे पेपर लीक से लाखों युवाओं का भविष्य संकट में है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार दोषियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई करने में विफल रही है। साथ ही छात्रों के लोकतांत्रिक विरोध प्रदर्शन पर लाठीचार्ज को दुर्भाग्यपूर्ण बताया। प्रदर्शन के…

Read More

बलरामपुर। जिले में साइबर ठगी का एक बड़ा मामला सामने आया है। फर्जी टैक्स इनवॉइस के जरिए सरिया कारोबारी से 14.45 लाख रुपये की कथित ठगी कर ली गई। पीड़ित की शिकायत पर साइबर क्राइम थाने में संबंधित कंपनी और कुछ नामजद अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।नगर कोतवाली क्षेत्र के भगवतीगंज निवासी एवं पीकेआरजी इंफ्रा बिल्डकॉन प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक रविन्द्र कुमार गुप्ता के मुताबिक, उनकी कंपनी सरिया के थोक कारोबार से जुड़ी है। उन्होंने 7 जुलाई 2026 को शाकंभरी इस्पात एंड पावर लिमिटेड से एलीगेंट टीएमटी बार खरीदने के लिए परचेज…

Read More

बलरामपुर। शहर मुफ़्ती एवं जामिया अरबिया अनवारुल कुरआन अरबी डिग्री कॉलेज के पूर्व प्रधानाचार्य मौलाना मोहम्मद मसीह अहमद कादरी के निधन पर गुरुवार को कॉलेज परिसर में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। इस दौरान छात्रों ने सामूहिक रूप से कुरआनख्वानी की, जबकि शिक्षकों और कर्मचारियों ने दिवंगत शहर मुफ़्ती की मगफिरत की दुआ करते हुए उन्हें जन्नत में आला मुकाम अता करने की प्रार्थना की। धार्मिक शिक्षा के लिए समर्पित रहा पूरा जीवन कॉलेज के प्रभारी प्रधानाचार्य मुफ्ती मुजम्मिल अख्तर मिस्बाही ने कहा कि मौलाना मसीह अहमद कादरी ने अपना पूरा जीवन धार्मिक शिक्षा के प्रचार-प्रसार और विद्यार्थियों के नैतिक…

Read More