सद्भावना आवाज़
बलरामपुर।
नगरपालिका द्वारा गरीब वा मध्यम वर्गीय ज़रूरतमंद लोगो के लिए कम किराए पर दुकानें आवंटित की जाती है ,ताकि वो लोग कुछ व्यवसाय कर अपना जीवन यापन कर सकें। किंतु नगर बलरामपुर में हालत एकदम इसके उलट है,यहां नगरपालिका द्वारा आवंटित दुकानों के कब्जेदार सालो से बिना कोई किराया दिए ही व्यापार कर रहे हैं।पालिका प्रशासन ने कई बार दुकान खाली करने हेतु कब्जेदारों को नोटिस भी जारी किया,किंतु इससे भी कुछ बात नही बनी।और नगर में यह आलम है की जिनके नाम दुकानें आवंटित हैं,उन्होंने भी किसी दूसरे को किराए पर दे रखा है,और अधिकतर दुकानों के तो सालो से शटर ही नही उठे।जिन्होंने नगर में अपने रुतबे के दम पर नगर पालिक की दुकानों का आवंटन अपने नाम कराया, जिम्मेदार अधिकारी उनपर हाथ डालने से भी पीछे हट रहे हैं।ऐसे में कमजोर परिवारों के युवा दुकान पाकर व्यवसाय करने की बजाय दर दर की ठोकरें खा रहे हैं ,और बलशाली कब्जेदार बिना किराया दिए सालों से मलाई काट रहे हैं।
सालो से नही उठे दर्जनों दुकानों के शटर
नगर पालिका की मानें तो नगर में कुल 66 दुकानों का आवंटन हुआ है।और जिन तीन जगहों पर इनका आवंटन हुआ उनमे 19 दुकानें झारखंडी स्टेशन के समीप,13 दुकानें गदुरहवा पानी टंकी के पास तथा रोडवेज के पास 34 दुकानें हैं।इनमे से अधिकतर दुकानों के शटर तो वर्षों से न खुले,जबकि कागजों की माने तो दुकानें चल रही हैं।इसके अलावा भगवतीगंज पानी टंकी के पास 4 ऐसी दुकानें है जो काफी अंदर होने की वजह से आवास का रूप ले चुकी हैं।तथा भगवती आदर्श विद्यालय के निकट स्थित 2 दुकानों का तो अस्तित्व ही खतम हो चुका है।
इसे पढ़ें:https://sadbhavnaawaj.com/balrampur-blankets-distributed-to-the-needy-to-protect-them-from-cold/
समय पर सत्यापन नही कराती पालिका
नगरपालिका प्रशासन द्वारा आवंटित दुकानों का कभी सत्यापन न होने की वजह से इतनी बड़ी समस्या ने जन्म ले लिया है,जिससे पालिका के राजस्व को बड़ा नुकसान हो रहा है।आपको बता दें की पालिका की दुकानों का किराया ₹500 से ₹700 प्रतिमाह है।काफी सालो से पालिका की दुकानों पर प्रभावशाली लोगों का ही कब्जा है,जिसकी वजह से कमजोर वर्ग के लोग रोजी रोटी के लिए ₹4000 से ₹ 5000 की दुकानों को किराए पर लेने कोमजबूर हैं।पालिक द्वारा आवंटित अधिकतर दुकानें बिना किराए के भुगतान के ही चल रही और इनका कभी सत्यापन भी नही होता।
अवैध कब्जे से मुक्त कराई जाएंगी दुकानें- ईओ
आदर्श नगरपालिका बलरामपुर के प्रभारी ईओ राजमणि वर्मा ने यह कहा है की पिछले वर्षो में तथा वर्तमान समय में भी बकायेदारों को दुकानें खाली करने हेतु फरमान पालिका द्वारा जारी किए जा चुके हैं,जल्द ही इसपर ठोस कार्यवाही की जाएगी तथा वृहद रूप से एक अभियान चलाकर पालिका की दुकानों को खाली कराया जायेगा। ईओ ने यह भी कहा की पालिका के इस अभियान में जिसने भी हस्तक्षेप करने का प्रयास किया उससे भी सख्ती से निपटा जाएगा।
इसे पढ़ें:https://sadbhavnaawaj.com/balrampur-blankets-distributed-to-the-needy-to-protect-them-from-cold/
इसे पढ़ें:https://sadbhavnaawaj.com/balrampur-blankets-distributed-to-the-needy-to-protect-them-from-cold/
Follow for more updates…
Facebook Twitter Instagram YouTube

