सद्भावना आवाज़
बलरामपुर।
बलरामपुर चिकित्सालय जिला संयुक्त चिकित्सालय जिला महिला चिकित्सालय सहित नौ सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों और ग्यारह स्वास्थ्य केंद्रों पर प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान की शुरुआत की गई । मुख्य चिकित्साधिकारी डा मुकेश कुमार रस्तोगी ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र श्रीदत्तगंज में आयोजित प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के चिकित्सक समेत कुल चार कर्मी अनुपस्थित पाए गए, अनुपस्थित पाए गए सभी कर्मचारियों के वेतन रोकते हुए नोटिस जारी किया गया है ।
लापरवाह कर्मचारियों को बक्सा नही जाएगा
सीएमओ ने कर्मचारियों की अनुपस्थित पर गहरी नाराजगी जताते हुए कहा की बार बार चेत्तावनी के बाद भी कुछ कर्मचारी सुधरने का नाम नही ले रहे है । ऐसे लापरवाह कर्मचारियों को बक्सा नही जाएगा । उन्होंने अधीक्षक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र श्रीदत्तगंज डॉ मनीष कुमार श्रीवास्तव को निर्देशित किया कि सभी गर्भवती महिलाओं की प्रसव पूर्व समस्त जांचें अवश्य कर लिया जाए।
इसे पढ़ें:https://sadbhavnaawaj.com/congress-district-in-charge-held-press-conference-demand-to-abolish-agni-veer-scheme/
मृत्यु दर को किया जा सकता है कम
सीएमओ डॉ मुकेश कुमार रस्तोगी ने बताया कि इस दिन गर्भवती महिलाओं, विशेष रूप से उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं की पहचान की जाती है और उनका इलाज किया जाता है और उनके लिए उचित जन्म योजना तैयार की जाती है, क्योंकि उन्हें विशेष देखभाल की आवश्यकता होती है। उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं को विशेष देखभाल प्रदान करके मातृ मृत्यु दर को कम किया जा सकता है।इस दौरान प्रसव से पहले, प्रसव के दौरान और बाद में सरकार द्वारा दी जाने वाली सुविधाओं के बारे में भी जागरूक किया गया। निरीक्षण के समय डॉ अनुराग पाण्डेय, डॉ अभिषेक यादव डा अरविंद मिश्रा एवम् सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र श्रीदत्तगंज के समस्त स्टाफ आदि मौजूद रहे।
इसे पढ़ें:https://sadbhavnaawaj.com/congress-district-in-charge-held-press-conference-demand-to-abolish-agni-veer-scheme/
इसे पढ़ें:https://sadbhavnaawaj.com/congress-district-in-charge-held-press-conference-demand-to-abolish-agni-veer-scheme/
Follow for more updates…
Facebook Twitter Instagram YouTube

