सद्भावना आवाज़
बलरामपुर।
राज्य मंत्री धर्मवीर प्रजापति द्वारा जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक बलरामपुर , डिवीजनल कमांन्डेण्ड, होमगार्ड सुनील कुमार ,जिला कमांन्डेण्ट होमगार्ड चंदन सिंह के साथ जिला कारागार बलरामपुर का भ्रमण किया गया। कारागार के स्वागत कक्ष में सर्वप्रथम मंत्री द्वारा कारागार में बंदियों से सीधा संवाद स्थापित कर उन्हें यह संकल्प दिलाया गया कि वे सन्मार्गी बनेगें, जिससे उन्हें दोबारा कारागार में न आना पड़े। बंदियों के हृदय में सदविचार उत्पन्न करने हेतु मंत्री ने उन्हें अपने अपने ईष्टदेव की आराधना करने के लिए प्रेरित किया। उनके विचारों एवं वचनों में बंदी इतना सराबोर हो गये कि तालियों की गड़गड़ाहट से स्वागत कक्ष गूंज उठा।
जेल से छूटने के बाद बन सकें आत्म निर्भर
उसके बाद मंत्री ने बदियों को कारागार में संचालित कौशल विकास मिशन के अन्तर्गत विभिन्न प्रशिक्षण कार्यकमों में रूचि लेकर निरन्तर सीखते रहने के लिए उत्साहित किया। जिससे वे जेल से छूटने के बाद आत्म निर्भर बन सकें। मंत्री ने जरूरतमंद बदियों जैसे जिनकी मुलाकात नही आती है, जो मानसिक एवं शारीरिक रूप से असहाय हैं एवं 70 वर्ष से ऊपर वाले बंदियों को कम्बल एवं गर्म कपड़े के साथ-साथ हनुमान चालीसा एवं सुन्दरकाण्ड भी वितरण किया।


