समाजवादी पार्टी की ओर से किसान पूर्व माध्यमिक विद्यालय बरगदवा माफी अमारी बाजार के परिसर में संविधान बचाओ, लोकतंत्र बचाओ, सामाजिक न्याय सम्मेलन का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि समाजवादी पिछड़ा वर्ग के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष लौटन राम निषाद ने कहा कि लोकसभा का यह चुनाव संविधान और लोकतंत्र बचाने के मुद्दे पर लड़ा जाएगा।चुनाव के समय भाजपा श्रीराम-निषादराज के मित्रता की बात करती है। सरकार बनने के बाद कश्यप निषाद समाज के साथ सौतेला व्यवहार करना शुरू कर देती है। कहा कि भाजपा ने वादा किया था कि सरकार बनने पर निषाद, मछुआ, केवट, बिन्द मल्लाह, धीमर, धीवर, मांझी, कश्यप, तुरहा, कहार, गोङिया, रायकवार, राजभर, नोनिया, कुम्हार, बियार, बंजारा आदि जातियों को अनुसूचित जाति में शामिल कराया जाएगा, लेकिन भाजपा सरकार ने वादा पूरा न कर सपा सरकार की ओर से केंद्र सरकार को भेजे गए प्रस्ताव को रद्द कर दिया।
निषादराज जयंती के अवकाश को खत्म कर दिया। कहा कि योगी सरकार ने वीरांगना फूलन देवी की प्रतिमा को लगने नहीं दिया। निषाद मछुआ समुदाय के बालू मौरंग खनन, मत्स्यपालन जैसे परम्परागत अधिकारों को छीनकर माफियाओं के हाथों नीलाम कर दिया। ऐसी सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए एकजुट होना होगा। पूर्व कैबिनेट मंत्री राम प्रसाद चौधरी ने कहा कि अभी से न चेते तो भाजपा लोकतंत्र और संविधान को समाप्त कर देगी। यह लडाई केवल चुनाव में जीत हार की नहीं है। हमें लोकतंत्र को बचाने के लिये सपा की जीत सुनिश्चित करनी होगी। सपा जिलाध्यक्ष एवं बस्ती सदर विधायक महेन्द्रनाथ यादव ने कहा कि भाजपा की सरकार किसान, नौजवान हितों पर कुठाराघात कर पूंजीपतियों को पोषित कर रही है। नौकरी मांगने पर युवाओं को लाठियों से पिटवाया जा रहा है। पेपर लीक के नाम पर बेरोजगार युवाओं के साथ भाजपा ने धोखा किया है। बेरोजगार युवा और उनका परिवार इस चुनाव में भाजपा से अपना हिसाब लेगा। कहा कि भाजपा को यूपी में हरा दिया तो उसके दिल्ली का रास्ता खुद रुक जाएगा।
बस्ती में अमारी बाजार के परिसर में संविधान बचाओ, लोकतंत्र बचाओ, सामाजिक न्याय सम्मेलन का आयोजन किया गया। बस्ती में अमारी बाजार के परिसर में संविधान बचाओ, लोकतंत्र बचाओ, सामाजिक न्याय सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में यह लोग रहे मौजूद , विधायक राजेन्द्र चौधरी, कविन्द्र चौधरी ‘अतुल’ के साथ ही प्रवीण पाठक, अरविन्द यादव, मो. स्वालेह, गुलाम गौस आदि ने कहा कि सपा की जीत से ही विकास और विश्वास का रास्ता निकलेगा। संविधान बचाओ, लोकतंत्र बचाओ, सामाजिक न्याय सम्मेलन की अध्यक्षता सुभाष चन्द्र निषाद ने किया। मुख्य रूप से सीताराम चौहान, सुशील सोनी, विनोद निषाद, संदीप निषाद, मथुरा चौधरी, दिनेश चौधरी, अशोक सिंह, अंकुर गौतम, रितिक गौतम, श्याम सुन्दर यादव, विजय पाल, मनीष यादव के साथ ही बडी संख्या में स्थानीय नागरिक, महिलाएं और सपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।