सद्भावना आवाज़
बलरामपुर।
लोकसभा श्रावस्ती से भाजपा प्रत्याशी साकेत मिश्र ने आज भाजपा कार्यालय बलरामपुर पर आयोजित एक प्रेसवार्ता को संबोधित किया।इस प्रेस वार्ता के दौरान उन्होंने विपक्ष के इंडिया गठबंधन पर जमकर निशाना साधा।साकेत मिश्रा ने अपने संबोधन में कहा की जिन भ्रष्टाचारियों को केजरीवाल जेल भेजवाने की बात कहते थे आज उन्हीं के साथ गठबंधन करके भाजपा को हराने की पुरजोर कोशिश कर रहे हैं। केजरीवाल देश की जनता को गुमराह करने का कार्य कर रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश तेजी के साथ आगे बढ़ रहा है।प्रेस वार्ता का आयोजन भाजपा जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में किया गया था।इस दौरानभाजपा प्रत्यशी साकेत मिश्र ने कहा कि अगर झूठ बोलने का कोई कंपटीशन होगा तो उसमें केजरीवाल पहले पायदान पर रहेंगे।
इसे पढ़ें: https://sadbhavnaawaj.com/clubfoot-is-a-congenital-disease-its-treatment-is-possible-on-time-cmo/

भाजपा सरकार ने कसी भ्रष्टाचार की नकेल
भाजपा सरकार में सभी भ्रष्टाचारियों पर कार्रवाई तेजी के साथ हो रही है। भ्रष्टाचार करने वाला कोई भी हो वह कानून से बच नहीं सकता है। केजरीवाल शराब घोटाले में जेल की हवा खा रहे हैं। इंडी गठबंधन में आम आदमी पार्टी शामिल होकर देश को तोड़ने का काम कर रहे हैं। पहले की सरकारों में भी विपक्षी नेताओं ने जमकर भ्रष्टाचार किया है। भाजपा सरकार में ऐसे भष्टाचारियों का पर्दाफाश हो रहा है। उनकी हताशा और निराशा साफ तौर पर दिखाई दे रही है। लोक सभा संयोजक शंकर दयाल पाण्डेय ने कहा कि ठगबंधन को चस्मा उतारकर देखना चाहिए कि देश की जनता विकास को प्राथमिकता दे रही है।
परिवार, पैसा व जेल से बचने के लिए विपक्ष एकजुट :भाजपा जिलाध्यक्ष
पीएम मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने के लिए जनता ने ठान लिया है। भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह ने कहा कि विपक्ष अपने नेताओं के घोटालों को मानने को तैयार नहीं है। वह मोदी से सिर्फ नफरत करते हैं। परिवार, पैसा व जेल से बचने के लिए विपक्ष एकजुट हुआ है। किसी भी भ्रष्टाचार में लिप्त नेताओं की जांच हो रही है। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष बृजेन्द्र तिवारी, विधानसभा सदर संयोजक डा. प्रांजल त्रिपाठी, जिला महामंत्री रवि मिश्रा, पूर्व जिला महामंत्री डा. अजय सिंह पिंकू, जिला मंत्री अवधेश तिवारी तरुण, मनीष शुक्ला, अवधेश पाण्डेय आदि मौजूद रहे।
इसे पढ़ें: https://sadbhavnaawaj.com/clubfoot-is-a-congenital-disease-its-treatment-is-possible-on-time-cmo/
इसे पढ़ें: https://sadbhavnaawaj.com/clubfoot-is-a-congenital-disease-its-treatment-is-possible-on-time-cmo/
Follow for more updates…
Facebook Twitter Instagram YouTube

