सद्भावना आवाज़
बलरामपुर।
देशभर में रामनवमी का त्योहार मनाया जा रहा है। रामनवमी इस वर्ष बेहद खास है, जब अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण के बाद रामलला का अभिषेक किया गया है। राम मंदिर में दोपहर के समय बेहद भव्य और दिव्य नजारा देखने को मिला। इस दौरान आस्था और विज्ञान का मिलन देखा गया। आस्था और विज्ञान के संगम के कारण ही रामलला का सूर्याभिषेक हुआ।राम मंदिर में रामलला की भव्य पूजा की गई है। इस दौरान रामलला ने विशेष परिधान भी धारण किए है, जो पीले पीतांबर रंग के है। ये वस्त्र खादी और हैंडलूम से निर्मित है, जिसे वैष्णो संप्रदाय प्रतीकों से तैयार किया गया है। इन वस्त्रों में गोल्ड और सिल्वर धागों का उपयोग हुआ है। रामलला के वस्त्र खास तौर से निर्मित हैं जिनमें मखमली कॉटन उपयोग होता है ताकि ये अंदर से भी सॉफ्ट रहें। रामलला के वस्त्र भी आकर्षण का केंद्र बने हुए है। वहीं रामनवमी के लिए राम मंदिर में रामलला की प्रतिमा को दिव्य आभूषणों से भी सजाया गया है।
इसे पढ़ें: https://sadbhavnaawaj.com/shravasti-lok-sabha-elections-atal-ji-had-contested-the-1957-lok-sabha-elections-on-the-basis-of-public-donations/


