सद्भावना आवाज़
बलरामपुर।
शहर में 74 साल बाद पांचवी बार शनिवार रात मई में सबसे गर्म रही। रविवार सुबह से चटक धूप परेशान कर रही है। 25 से 35 किलोमीटर की रफ्तार से हवाएं चल रही हैं। रविवार के दिन शहर का अधिकतम और न्यूनतम तापमान एक डिग्री बढ़ने का अनुमान है। मौसम विभाग के मुताबिक आज शहर का अधिकतम तापमान 43 डिग्री और न्यूनतम तापमान 32 डिग्री तक रहेगा। उमस भरी सुबह और शाम के चलते दिन में लोगों का सामान्य रुटीन प्रभावित हो रहा, जबकि रात में वार्म नाइट के चलते लोग सही से सो भी नहीं पा रहे।
इसे पढें: https://sadbhavnaawaj.com/balraj-sahni-had-campaigned-against-vajpayee-on-balrampur-lok-sabha-seat/
इसे पढें: https://sadbhavnaawaj.com/oppositions-goal-is-to-divide-the-society-and-create-vote-jihad-modi/
2020 के बाद शनिवार रात का पारा 31.3 डिग्री
2020 से अभी तक की सबसे गर्म रात शनिवार को 31.3 डिग्री न्यूनतम तापमान के साथ दर्ज की गई। यह सामान्य तापमान से 5.8 डिग्री अधिक रहा। इसके कारण वार्म नाइट की स्थिति रही। दिन का में अधिकतम तापमान 41 डिग्री दर्ज किया गया। अधिकतम सामान्य तापमान से 1.7 डिग्री अधिक रहा।
इसे पढें: https://sadbhavnaawaj.com/balraj-sahni-had-campaigned-against-vajpayee-on-balrampur-lok-sabha-seat/
इसे पढें: https://sadbhavnaawaj.com/oppositions-goal-is-to-divide-the-society-and-create-vote-jihad-modi/
सीधी धूप से बचने के लिए लोग कर रहे जतन
सड़क पर आवाजाही करने वाले लोग धूप से बचने के लिए चेहरा ढक कर घर से निकल रहे हैं। खास तौर पर दो पहिया वाहन से चलने वाले लोग विशेष एहतियात बरत रहे हैं। पार्क में सुबह और शाम के समय जो लोग आते थे वो भी कम हो गए। दोपहर 12 बजे बाद धूप का सबसे अधिक असर दिखा। इससे सन्नाटे की स्थिति बनी रही।
इसे पढें: https://sadbhavnaawaj.com/balraj-sahni-had-campaigned-against-vajpayee-on-balrampur-lok-sabha-seat/
इसे पढें: https://sadbhavnaawaj.com/oppositions-goal-is-to-divide-the-society-and-create-vote-jihad-modi/
बलरामपुर में अभी और बढ़ेगी गर्मी
मौसम वैज्ञानिक के अनुसार तीन दिनों तक जेद गर्मी रहेगी। दिन के तापमान के साथ-साथ रात का भी टेंपरेचर बढ़ेगा। इसके बाद पूर्वी यूपी में थोड़ी राहत मिलेगी। वहीं, गर्मी बढ़ने का कारण पूर्वी हवाओं का असर कमजोर होना है। पश्चिमी गर्म हवाओं से गर्मी बढ़ेगी। आने वाले कुछ दिन अधिकतम तापमान 44 डिग्री तक रहने की उम्मीद है। शनिवार को यूपी में लखीमपुर खीरी में 32 डिग्री तापमान के साथ मई महीने में इतिहास (1951-2024) की सबसे गर्म रात दर्ज की गई।