सद्भावना आवाज़
बलरामपुर।
शुक्रवार को बलरामपुर के रेहरा मंडल में भाजपा द्वारा सदस्यता अभियान चलाया गया। इस अभियान की अगवाई भाजपा जिला अध्यक्ष प्रदीप सिंह ने की। उन्होंने घर-घर जाकर लोगों को ऑनलाइन भाजपा की सदस्यता दिलाई।इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रदेश महामंत्री, विधान परिषद सदस्य और गोरखपुर क्षेत्रीय प्रभारी गोविंद नारायण शुक्ला ने कहा कि भाजपा का सदस्यता अभियान पूरे देश में चल रहा है। प्रधानमंत्री मोदी ने उत्तर प्रदेश को सबसे बड़ा लक्ष्य सदस्य बनाने का निर्देश दिया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेशभर में अभियान तेजी से चल रहा है और लोगों में इसके प्रति उत्साह देखा जा रहा है। युवा वर्ग इस अभियान में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है, जबकि इंडी गठबंधन जनता को धोखा देने का कार्य कर रही है।

भाजपा विश्व की सबसे बड़ी कार्यकर्ताओं पार्टी
उतरौला विधायक राम प्रताप वर्मा ने कहा कि भाजपा विश्व की सबसे बड़ी कार्यकर्ताओं की पार्टी है। पीएम मोदी और सीएम योगी की नीतियों पर लोगों का भरोसा है। प्रदेश में बाबा के बुलडोजर से अपराधी थर-थर कांप रहे हैं और महिलाओं की सुरक्षा पर सरकार विशेष ध्यान दे रही है।जिला अध्यक्ष प्रदीप सिंह ने बताया कि रेहरा मंडल के बूथ संख्या 318, 319 और 320 पर सदस्यता अभियान के तहत घर-घर जाकर लोगों को भाजपा की सदस्यता दिलाई गई। शुक्रवार को जिले भर में लगभग एक हजार लोगों को भाजपा का सदस्य बनाया गया। इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख पंकज सिंह, जिला उपाध्यक्ष रामकरण मिश्रा, युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष महेंद्र पांडे समेत कई भाजपा नेता उपस्थित रहे।