बलरामपुर।
सादुल्लाहनगर थाना क्षेत्र में एक स्कूल में युवक का शव मिला। शनिवार सुबह थाने के पास तुलसी विद्या मंदिर स्कूल के बरामदे में युवक का देखा गया। जिसकी सूचना पुलिस को दी गई। प्रभारी निरीक्षक बृजानंद सिंह घटनास्थल पर पहुंचे। मृतक की पहचान मनोज कुमार गुप्ता पुत्र सुधीश्याम गुप्ता निवासी मनुवागढ़ (रेहरवा) के रुप में हुई है। मृतक के भतीजे आलोक कुमार गुप्ता ने तहरीर में बताया कि बीती रात को मनोज खाना खाकर निकला था।
इसके बाद वह घर नहीं लौटा। परिजन उसकी खोज कर रहे थे। इसी बीच सुबह उसकी शव मिलने की सूचना मिली।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवक लापता चल रहा था। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत के कारणों का पता चलेगा। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामला दर्ज किया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की वजह पता चल सकेगी।