बहराइच। सपा मुखिया अखिलेश यादव के निर्देश पर जिले के सपाइयों ने पीडीए के हक और अधिकार हेतु ग्राम पंचायत अढ़मलपुर में लोहिया वाहिनी जिलाध्यक्ष नन्देश्वर नन्द यादव के नेतृत्व में पीडीए चर्चा चौपाल का आयोजन किया। कार्यक्रम का संचालन मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के जिला उपाध्यक्ष विनोद यादव ने किया।सपाइयों ने संविधान निर्माता बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।जिलाध्यक्ष नन्देश्वर नन्द यादव ने बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भाजपा सरकार पीडीए के लोगों का शोषण कर रही है। हमें अपने हक और अधिकारों की लड़ाई खुद लड़नी होगी। उन्होंने कहा कि संसद में सर्वोच्च पद पर बैठे गृहमंत्री अपने संबोधन में संविधान निर्माता बाबा साहब भीमराव अंबेडकर का अपमान कर रहे हैं।उन्होंने कहा कि देश और प्रदेश के युवा बेरोजगार हैं, नौकरी नहीं है, किसानों के खेतों में आवारा पशु घुसकर उनकी फसलों को नष्ट कर रहे हैं, महिलाएं असुरक्षित हैं, उनके साथ तमाम अशोभनीय घटनाएं घट रही हैं, लेकिन उत्तर प्रदेश और केंद्र की सरकार दोनों मूकदर्शक बनी हुई हैं।प्रदेश उपाध्यक्ष शैलेश सिंह शैलू ने कहा कि बाबा साहब भीमराव अंबेडकर ने हमें सर उठाकर जीने के लिए वोट का अधिकार दिया। संविधान में आरक्षण का अधिकार दिया और दलित समाज को सुरक्षा कवच भी प्रदान किया।
अपने अधिकारों के लिए करना होगा संघर्ष
उन्होंने कहा कि यदि एससी वर्ग के लोगों पर अत्याचार किया जाता है तो उसके खिलाफ अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निरोधक) अधिनियम के तहत कानूनी कार्रवाई की जाती है ताकि प्रभुत्ववादी व्यक्ति दलितों के साथ अत्याचार न कर सके।
पीडीए चौपाल को कैसरगंज विधायक प्रतिनिधि अभिषेक कुमार यादव ने भी सम्बोधित किया। उन्होंने कहा कि हमें अपने अधिकारों के लिए संघर्ष करना होगा, क्योंकि हक और अधिकार केवल मांगने से नहीं मिलते। साथ ही समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और लोहिया के विचारों पर प्रकाश डालते हुए समाजवादी पार्टी की सरकार में किए गए कार्यों पर विस्तार से चर्चा की गई।कार्यक्रम में मुख्य रूप से रामू गौतम, जगत राम गौतम, लालू वर्मा, कल्लू यादव बीडीसी, बाबा विश्वनाथ वर्मा, प्रकाश यादव, बबलू राम यादव, राजित राम यादव, बुद्धई, राकेश, तीरथ, बलराम, सत्यम, राहुल, रामनरेश, कैलाश, गोविंद यादव, अरविंद यादव, आनंद यादव, गिरधारी, बैजू, शिवम आदि मौजूद रहे।