गोंडा।
कार्यक्रम में भाजपा किसान मोर्चा के क्षेत्रीय महामंत्री हरीश श्रीवास्तव और भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष विद्या भूषण द्विवेदी ने अमदही मंडल के सोनौली मोहम्मदपुर ग्राम में रात्रि प्रवास किया।
मुख्य अतिथि हरीश श्रीवास्तव ने किसानों को गौ आधारित प्राकृतिक खेती करने पर जोर दिया। किसानों को मेड़ों पर नींबू और करवंद के पौधे लगाने का सुझाव दिया, जिससे जानवरों से भी सुरक्षा होगी और उन्हें अधिक लाभ भी मिलेगा। भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष विद्या भूषण द्विवेदी ने किसानों से उनकी समस्याओं के बारे में पूछा। उन्हें सरकार की योजनाओं के बारे में बताया। इस दौरान उन्होंने किसानों से संवाद किया। इससे पहले दोपहर में बलेश्वरगंज मंडल के ग्राम सभा खरगूपुर में सहभोज किया।
इस दौरान सुरेन्द्र सिंह जिला उपाध्यक्ष भाजपा किसान मोर्चा, शारदा कांत पांडे विभाग संयोजक बजरंग दल, शिवांशु मिश्र जिला मीडिया प्रभारी भाजपा किसान मोर्चा, रवि दूबे जिला मंत्री किसान मोर्चा, सुबास चंद्र मिश्र, गोकरन नाथ मिश्र, शिव शंकर शर्मा, राजा राम शर्मा, चंद्रमौलि मिश्र, प्रभु दयाल शर्मा, गंगा प्रसाद पांडेय, पवन कुमार दुबे, बछान दूबे, दद्दन दूबे, निखिल,मिश्र, अभिनव मिश्र, पुष्कर मिश्र, आयुष, राम लायक शर्मा और राजिंदर विश्वकर्मा आदि रहे।