बलरामपुर। अटल भवन भाजपा कार्यालय तुलसीपार्क में भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष कमलेश मिश्रा ने जिला पदाधिकारियों, मंडल अध्यक्षों व महामंत्रियों के साथ संगठनात्मक समीक्षा बैठक की। बैठक में बूथ स्तर की इकाइयों को मजबूत करते हुए संगठन को गति देने एवं आगामी अभियानों की रूपरेखा तय की गई।कमलेश मिश्रा ने कहा कि संगठन की मजबूती से ही राष्ट्र निर्माण की प्रेरणा मिलती है। सभी कार्यकर्ताओं को पूरी निष्ठा और ईमानदारी से कार्य करना चाहिए ताकि मतदाताओं के बीच सरकार की योजनाएं प्रभावी तरीके से पहुंचाई जा सकें। उन्होंने सभी मंडल पदाधिकारियों को बूथ स्तर पर सक्रियता बढ़ाने, जनसंपर्क तेज करने व मतदाता जागरूकता अभियान चलाकर नए वोटर जोड़ने पर बल दिया।
राष्ट्रवादी सरकार को दोबारा बनाना संभव होगा
बैठक में सेक्टर प्रभारी नियुक्ति, मंडल कार्यशाला एवं संगठन को गति देने के अन्य कार्यों पर विस्तृत चर्चा हुई।कमलेश मिश्रा ने कहा कि बूथ इकाई जितनी मजबूत होगी, उतना ही संगठन सशक्त होगा और राष्ट्रवादी सरकार को दोबारा बनाना संभव होगा।बैठक में क्षेत्रीय उपाध्यक्ष व जिला प्रभारी राहुल राज रस्तोगी, जिला अध्यक्ष रवि मिश्रा, पूर्व जिला अध्यक्ष प्रदीप सिंह, सदर विधायक पलटू राम, तुलसीपुर विधायक कैलाश शुक्ला, उतरौला विधायक राम प्रताप वर्मा सहित अन्य नेताओं ने विचार व्यक्त किए।मौके पर पूर्व जिला अध्यक्ष चन्द्र प्रकाश सिंह गुड्डू, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि श्याम मनोहर तिवारी, ब्लॉक प्रमुखगण, चेयरमैन प्रिस वर्मा, रवि वर्मा, पूर्व चेयरमैन अनूप चन्द्र गुप्ता, जिला महामंत्री वरुण सिंह, बिंदु विश्वकर्मा, विष्णुदेव गुप्त, जिला उपाध्यक्ष जन्मेजय सिंह, राम करन मिश्र, बृजेंद्र तिवारी, आद्या सिंह, जिला मीडिया प्रभारी डीपी सिंह बैस, डॉ. अजय सिंह पिंकू, जिला मंत्री सुनीता मिश्रा, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष ललिता तिवारी, पूर्व अध्यक्ष मंजू तिवारी, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष संदीप वर्मा समेत सभी मंडल अध्यक्ष एवं महामंत्री उपस्थित रहे।