बलरामपुर। नगर पालिका परिषद बलरामपुर में लंबे समय तक निष्ठा और समर्पण के साथ सेवा देने वाले कर्मचारी कृष्ण प्रताप सिंह के सेवानिवृत्त होने पर एक गरिमामय एवं भावभीनी विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. धीरेंद्र प्रताप सिंह उर्फ धीरू ने उन्हें अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया और उनके स्वस्थ एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विदाई समारोह को संबोधित करते हुए पालिका अध्यक्ष डॉ. धीरेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि कृष्ण प्रताप सिंह ने अपने पूरे सेवाकाल में ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा और पूर्ण समर्पण भाव से नगर पालिका की सेवा की। उन्होंने कहा कि उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा और नगर पालिका के अन्य कर्मचारियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बना रहेगा।
कार्यक्रम के दौरान नगर पालिका के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सेवानिवृत्त कर्मचारी के साथ अपने कार्यानुभव साझा किए और उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं सुखमय जीवन की कामना की। विदाई समारोह के समय भावनात्मक माहौल देखने को मिला, जहां सहकर्मियों ने उन्हें स्नेह और सम्मान के साथ विदा किया।
अपने संबोधन में कृष्ण प्रताप सिंह ने नगर पालिका परिवार के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें अपने पूरे सेवाकाल में सहयोग, सम्मान और अपनापन मिला, जिसे वे जीवन भर स्मरण रखेंगे। उन्होंने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया।
इस अवसर पर अधिशासी अधिकारी लाल चंद्र मौर्य, डीपी सिंह बैस, कार्यालय अधीक्षक नागेंद्र कुमार, जेई सिविल अविनाश यादव, जेई जल धर्मेंद्र गौड़, सफाई निरीक्षक दिवाकर पांडेय, गौरव मिश्र, अजीत शुक्ल, रामेश्वर यादव, रामनारायण यादव सहित नगर पालिका के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।



