अयोध्या। प्रधानमंत्री रहते अटल बिहारी वाजपेयी ने देश को सुशासन का ऐसा मॉडल दिया, जो आज भी प्रासंगिक है। वर्तमान सरकार उसी मॉडल को और मजबूती के साथ लागू कर रही है। यह बात प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कही। वह नगर निगम के तिलक हाल में अटल बिहारी वाजपेयी की जन्म शताब्दी वर्ष के अवसर पर आयोजित सुशासन सम्मेलन को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित कर रहे थे। प्रभारी मंत्री ने कहा कि पोखरण परमाणु परीक्षण और स्वर्ण चतुर्भुज योजना अटल सरकार की दूरदर्शी सोच और मजबूत नेतृत्व का प्रमाण हैं। उन्होंने कहा कि अटल सरकार ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय दर्शन को आधार बनाकर समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने का कार्य शुरू किया, जिसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया है।
उन्होंने भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से अटल बिहारी वाजपेयी के विचारों और मूल्यों को आत्मसात करते हुए गरीबों, वंचितों और जरूरतमंदों की सेवा में समर्पित रहने का आह्वान किया।
प्रस्तावना व संचालन
सम्मेलन की प्रस्तावना महापौर महंत गिरीशपति त्रिपाठी ने रखी। कार्यक्रम का संचालन भाजपा महानगर उपाध्यक्ष डॉ. राकेश कुमार त्रिपाठी ने किया। भाजपा महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव ने सरकार की उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।
बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि रहे मौजूद
कार्यक्रम में नगर निगम उपसभापति राजेश गौड़, भाजपा महानगर उपाध्यक्ष परमानंद मिश्र, सुशील मिश्र बब्लू, अभय सिंह, शक्ति सिंह, राधारमण त्रिपाठी, मंडल अध्यक्ष रवि सोनकर, हेमंत जायसवाल, गौरव सिंह गोलू, अंशुमान मित्तल, अरविंद सिंह, कांशीराम रावत, विशाल सिंह बाबा, पार्षद अनिल सिंह, अनुज दास, बृजेंद्र सिंह, जयनारायण सिंह रिंकू, धर्मेंद्र मिश्र, रिशु पांडे सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



