अयोध्या। जनपद अयोध्या में क्रियाशील 76 धान क्रय केंद्रों पर 5 जनवरी तक कुल 6,799 किसानों का धान खरीदा जा चुका है, जो निर्धारित लक्ष्य का 46.05 प्रतिशत है। धान खरीद की गति अपेक्षाकृत धीमी होने से लक्ष्य की पूर्ति को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं, जबकि किसानों के धान तौल की अंतिम तिथि 28 फरवरी निर्धारित है।
तहसीलवार खरीद की स्थिति इस प्रकार है—
मिल्कीपुर तहसील के 20 क्रय केंद्रों पर 1,848 किसानों का धान खरीदा गया, जो 51.12 प्रतिशत है।
सोहावल तहसील के 8 क्रय केंद्रों पर 622 किसानों का धान खरीदा गया, जो 39.95 प्रतिशत है।
तहसील सदर के 21 क्रय केंद्रों पर 1,919 किसानों का धान खरीदा जा चुका है, जो 44.14 प्रतिशत है।
बीकापुर तहसील क्षेत्र में अब तक 1,758 किसानों की धान तौल कराई गई, जो 50.89 प्रतिशत है।
रुदौली तहसील के 9 क्रय केंद्रों पर 652 किसानों का धान खरीदा गया, जो मात्र 35.18 प्रतिशत है।
धान खरीद की धीमी रफ्तार को देखते हुए प्रशासन ने संबंधित अधिकारियों को सतर्क किया है। अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) अमित भट्ट ने बताया कि जनपद की सभी तहसीलों में तैनात उप जिलाधिकारियों को किसानों के धान की तौल में तेजी लाने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि निर्धारित समय सीमा के भीतर लक्ष्य पूरा किया जा सके।



