बलरामपुर। आदर्श नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष डॉ. धीरेंद्र प्रताप सिंह ‘धीरू’ ने शहर में चल रहे विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण कर उनकी प्रगति, गुणवत्ता और पारदर्शिता की बारीकी से समीक्षा की। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी निर्माण कार्य तय मानकों के अनुरूप, समयबद्ध और बेहतर गुणवत्ता के साथ पूरे किए जाएं।
निरीक्षण के दौरान अध्यक्ष ने झारखंडी सरोवर, रानी तालाब शिव मंदिर, श्री हनुमान मंदिर चौक बाजार, घंटाघर चौक बाजार तथा बुद्धा पार्क (माया होटल के निकट) सहित कई प्रमुख स्थलों का दौरा किया। यहां चल रहे निर्माण कार्यों की स्थिति का जायजा लेते हुए उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
डॉ. सिंह ने कहा कि निर्माण कार्यों में इस्तेमाल हो रही सामग्री की गुणवत्ता और तकनीकी मानकों से किसी भी तरह का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि कार्यों में पारदर्शिता बनाए रखें और हर स्तर पर निगरानी सुनिश्चित करें, ताकि जनता को टिकाऊ और बेहतर सुविधाएं मिल सकें।

उन्होंने यह भी कहा कि नगर का विकास सिर्फ नई परियोजनाओं तक सीमित नहीं है, बल्कि सांस्कृतिक और ऐतिहासिक धरोहरों का संरक्षण भी उतना ही जरूरी है। नगर पालिका जनहित, विरासत संरक्षण और सतत विकास के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है और इस दिशा में लगातार काम किया जा रहा है।
निरीक्षण के दौरान अधिशासी अधिकारी लाल चंद्र मौर्य, डी.पी. सिंह, गुड्डू सिंह, बंटी सिंह, जेई (सिविल) अवनीश यादव, जेई (जल) धर्मेंद्र गौड़, सफाई निरीक्षक दिवाकर पांडेय, राजस्व निरीक्षक राजेश कुमार, संजय शुक्ल, शुभेंद्र गौरव, शिवम मिश्रा और सत्य प्रकाश समेत कई अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

