बलरामपुर। चंडीगढ़ में 20 से 22 मार्च तक आयोजित खेलो मास्टर प्रतियोगिता में पायनियर पब्लिक स्कूल एंड कॉलेज की हॉकी कोच रश्मि सिंह ने बेहतरीन खेल प्रदर्शन कर प्रदेश की टीम को गर्व दिलाया। 30-प्लस वर्ग में हुई इस प्रतियोगिता में रश्मि ने उत्तर प्रदेश टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए तीसरा स्थान हासिल कर कांस्य पदक अपने नाम किया।प्रतियोगिता में हरियाणा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, महाराष्ट्र, उत्तराखंड, दिल्ली, मध्यप्रदेश और जम्मू-कश्मीर समेत कई राज्यों की टीमों ने हिस्सा लिया। कठिन मुकाबलों के बावजूद उत्तर प्रदेश की टीम ने बेहतरीन समन्वय और खेल भावना दिखाई और पदक जीतकर सभी का दिल जीता।प्रतियोगिता से लौटने पर विद्यालय परिसर में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंध निदेशक डॉ. एमपी तिवारी ने रश्मि सिंह को मेडल पहनाकर सम्मानित किया। उप प्रधानाचार्य शिखा पांडेय और शिक्षक राघवेंद्र त्रिपाठी ने उन्हें बधाई दी और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

