लखनऊ। आईएमआरटी बिजनेस स्कूल में आयोजित तीन दिवसीय ‘फ्यूज़न फेस्ट 2026’ का दूसरा दिन गुरुवार को उत्साह और उमंग के साथ संपन्न हुआ। पूरे कैंपस में खेल, सांस्कृतिक और रचनात्मक गतिविधियों की धूम रही। कार्यक्रम में संस्थान के चेयरमैन एवं पूर्व आईएफएस अधिकारी देश राज बंसल मुख्य रूप से मौजूद रहे। निदेशिका प्रो. शिल्पिका पांडेय, शिक्षकगण और बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने सक्रिय भागीदारी की।
खेल प्रतियोगिताओं में आईएमआरटी का दबदबा
दूसरे दिन खेल प्रतियोगिताओं में आईएमआरटी की टीमों ने शानदार प्रदर्शन किया। बॉयज़ क्रिकेट टीम ने फाइनल जीतकर खिताब अपने नाम किया। वॉलीबॉल में बालिका और पुरुष दोनों वर्गों में आईएमआरटी विजेता रहा, जबकि महिला वर्ग में सीआईएमएस टीम ने जीत दर्ज की।फुटबॉल का फाइनल मुकाबला आईएमआरटी और केकेसी के बीच खेला गया, जिसने दर्शकों का उत्साह बनाए रखा। वहीं बैडमिंटन प्रतियोगिता भी आकर्षण का केंद्र रही।

ग्रुप डांस में ‘Sonic Crew’ नंबर-1
सांस्कृतिक कार्यक्रमों में नुक्कड़ नाटक, ग्रुप डांस और बैटल ऑफ बैंड्स ने समां बांध दिया। ग्रुप डांस प्रतियोगिता में लखनऊ पब्लिक कॉलेज ऑफ प्रोफेशनल स्टडीज की टीम ‘Sonic Crew’ ने पहला स्थान हासिल किया। दूसरे स्थान पर श्री जय नारायण मिश्र पीजी कॉलेज की ‘Team Rituals’ रही। दोनों टीमों ने अपनी शानदार प्रस्तुति से दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं।रंगोली, मेहंदी, फेस पेंटिंग, बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट, फायरलेस कुकिंग और स्केचिंग जैसी प्रतियोगिताओं में छात्रों की रचनात्मकता देखने को मिली। इन गतिविधियों ने प्रतिभागियों को अपनी कला दिखाने का बेहतरीन मंच दिया।
30 कॉलेजों की भागीदारी
इस दिन करीब 30 कॉलेजों के छात्रों ने हिस्सा लिया। इनमें प्रमुख रूप से आईएमआरटी, सीआईएमएस, लखनऊ विश्वविद्यालय, श्री जय नारायण मिश्र पीजी कॉलेज, स्टडी हॉल कॉलेज, एसआरएमयू और स्कूल ऑफ मैनेजमेंट साइंसेज शामिल रहे।कार्यक्रम को विभिन्न संस्थाओं का सहयोग मिला। नुक्कड़ नाटक के प्रायोजक भारत एल्युमिनियम, ग्रुप डांस के लिए कॉलेज दुनिया और बैटल ऑफ बैंड्स के लिए जेएमपी वेल्थ एडवाइजर रहे। फाइन आर्ट्स गतिविधियों में हैंड मेड ह्यू, पंचवटी और दिवा का सहयोग रहा।

