बलरामपुर। जनपद में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से पुलिस और सशस्त्र सीमा बल (SSB) की संयुक्त टीम ने इंडो-नेपाल सीमा पर विशेष चेकिंग अभियान चलाया।पुलिस अधीक्षक विकास कुमार के निर्देश पर चलाए गए इस अभियान के तहत जवानों ने संवेदनशील इलाकों, भीड़भाड़ वाले स्थानों और सीमा से सटे गांवों में पैदल गश्त की। इस दौरान संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की गहनता से जांच की गई।अभियान का मुख्य उद्देश्य मादक पदार्थों की तस्करी, मानव व गौ तस्करी तथा अवैध कटान जैसी गैरकानूनी गतिविधियों पर प्रभावी रूप से अंकुश लगाना है।

सीमा क्षेत्र में हाई अलर्ट
नेपाल सीमा से जुड़े गांवों में हर गतिविधि पर कड़ी नजर रखी जा रही है।इसके अतिरिक्त, ग्राम सुरक्षा समितियों और स्थानीय निवासियों को भी जागरूक किया गया। उन्हें किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने का निर्देश दिया गया है, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके।

