बलरामपुर। जिला युवा बार एसोसिएशन के चुनाव संपन्न हो गए हैं। इसमें मृगेंद्र उपाध्याय अध्यक्ष और श्याम सुंदर मिश्रा महामंत्री चुने गए हैं। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का अधिवक्ताओं ने मिठाई खिलाकर और माला पहनाकर स्वागत किया।निर्वाचन अधिकारी राजेश कुमार मिश्रा ने बताया कि युवा बार एसोसिएशन के चुनाव में कुल 292 मतदाता सूची में शामिल थे। इनमें से 276 अधिवक्ताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान प्रक्रिया सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक शांतिपूर्ण ढंग से चली, जिसके बाद मतगणना प्रारंभ हुई।अध्यक्ष पद के लिए मृगेंद्र उपाध्याय, पुष्पेंद्र पांडे और शिव योगी शुक्ल मैदान में थे। मृगेंद्र उपाध्याय और पुष्पेंद्र पांडे के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला। अंतिम चरण की मतगणना में मृगेंद्र उपाध्याय को 113 मत मिले, जबकि पुष्पेंद्र पांडे को 104 मत प्राप्त हुए। इस प्रकार, मृगेंद्र उपाध्याय ने पुष्पेंद्र पांडे को हराकर जीत हासिल की।

अधिवक्ताओं ने किया स्वागत
शिव योगी शुक्ला को 37 मतों पर संतोष करना पड़ा।महामंत्री पद पर श्याम सुंदर मिश्रा और अरुण चौहान के बीच भी कांटे की टक्कर रही। श्याम सुंदर मिश्रा को 107 मत मिले, जबकि अरुण चौहान को 83 मत प्राप्त हुए। श्याम सुंदर मिश्रा ने अरुण चौहान को 24 मतों के अंतर से पराजित किया।निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि अन्य सभी पदों पर एकल नामांकन होने के कारण निर्विरोध निर्वाचन हुआ है। निर्वाचन अधिकारी सहित अन्य अधिवक्ताओं ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं। पदाधिकारियों ने अधिवक्ता हितों की रक्षा करने का आश्वासन दिया है।

