गोंडा । मोहर्रम और चेहल्लुम त्योहारों को सकुशल संपन्न कराने के लिए तैयारियां शुरू कर दी गई हैंजिला प्रशासन लगातार धर्मगुरुओं के साथ बैठकें कर रणनीति बना रहा है। इसी क्रम में अपर जिलाधिकारी (एडीएम) आलोक कुमार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट कार्यालय में एक महत्वपूर्ण बैठक हुई है। इस बैठक में जिला प्रशासन ने एक बड़ा फैसला लिया है। अब गोंडा में किसी भी ताजिये की ऊंचाई 15 फीट से अधिक नहीं होगी। यदि कोई ताजिया 15 फीट से ऊंचा पाया जाता है, तो उसे नियम विरुद्ध माना जाएगा और शहर में निकालने में बाधा आएगी।नियमों का पालन न करने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है। बैठक के दौरान सभी ताजियादारों को समय पर अपने ताजिये लेकर कर्बला पहुंचने के निर्देश दिए गए, ताकि सभी प्रक्रियाएं समय पर पूरी की जा सकें।
बिजली के लटकते तार हटाने के निर्देश
प्रशासन ने यह भी स्पष्ट किया कि यदि किसी व्यक्ति ने कार्यक्रम के दौरान माहौल खराब करने का प्रयास किया, तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। सोशल मीडिया पर भी लगातार निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं।अपर जिलाधिकारी आलोक कुमार ने बताया कि 15 फीट की ऊंचाई सीमा निर्धारित कर दी गई है और इससे अधिक ऊंचाई वाले ताजियों को अनुमति नहीं दी जाएगी। उन्होंने सभी संबंधित पक्षों को समय से पहले सभी तैयारियां पूरी करने और कर्बला तक पहुंचने के निर्देशों को दोहराया। गोंडा में मोहर्रम और चेहल्लुम का त्योहार अगले माह जून में मनाया जाएगा। बिजली विभाग के भी अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि जहां कहीं भी तर लटके हुए हैं उसे भी ठीक किया जाए ताकि जुलूस निकालने में दिक्कत ना हो।

