बलरामपुर। जिले में आमजन की शिकायतों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण को लेकर अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पाण्डेय शुक्रवार को पूरी तरह एक्शन मोड में नजर आए। पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई के दौरान उन्होंने जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों से पहुंचे फरियादियों की समस्याओं और शिकायतों को गंभीरता से सुना तथा प्रत्येक प्रकरण पर तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए।जनसुनवाई के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक ने गूगल मीट के माध्यम से संबंधित थाना प्रभारियों से मामलों की जानकारी ली और स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी शिकायतों का समयबद्ध, निष्पक्ष एवं विधिसम्मत निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि शिकायतों के समाधान में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
थाना प्रभारियों को लगाई फटकार
राजस्व से जुड़े मामलों में उन्होंने पुलिस एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीम गठित कर मौके का निरीक्षण करने तथा तथ्यों के आधार पर शीघ्र और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि विभागीय समन्वय के साथ विवादित मामलों का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाए।

अधिकारियों को दिया अल्टीमेटम
अपर पुलिस अधीक्षक ने कहा कि आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। जनसुनवाई के माध्यम से लोगों की शिकायतों का निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से निस्तारण कर उन्हें न्याय दिलाने का प्रयास लगातार किया जा रहा है। जनसुनवाई के दौरान पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों की मौजूदगी में सभी प्रकरणों की गंभीरता से समीक्षा की गई।

