बलरामपुर। सेंट जेवियर्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल के प्राइमरी विंग में शुक्रवार को ब्लू डे का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने नीले रंग की दुनिया को गतिविधियों के माध्यम से समझा और अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया।कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों को नीले रंग के महत्व, प्रकृति में उसकी मौजूदगी और उससे जुड़े सकारात्मक प्रभावों के बारे में जानकारी देना रहा। विद्यालय परिसर को नीले रंग की सजावट से आकर्षक रूप दिया गया, जिससे बच्चों में उत्साह का माहौल बना रहा। कार्यक्रम में विद्यालय निदेशिका सुजाता आनंद, इशिका सुयश आनंद, प्रधानाचार्य डॉ. बी. कृष्ण मोहन और कार्यक्रम समन्वयक इंदु नायर मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे।

रंगों के साथ बच्चों ने दिखाई रचनात्मकता
ब्लू डे कार्यक्रम नर्सरी, एलकेजी और यूकेजी के बच्चों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहा। बच्चों ने क्लाउड-रेन ड्रॉप, पाम प्रिंट से पीकॉक मेकिंग, ब्लू जेली फिश मेकिंग समेत कई रचनात्मक गतिविधियों में उत्साहपूर्वक भाग लिया।कक्षाओं को नीले रंग की थीम पर सजाया गया था। बच्चों ने नीले रंग के कपड़े पहनकर कार्यक्रम में हिस्सा लिया और रंगों के माध्यम से नई चीजें सीखीं।

नीला रंग शांति और विश्वास का प्रतीक
विद्यालय निदेशिका इशिका, सुयश आनंद ने बच्चों को नीले रंग के महत्व के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि नीला रंग शांति, गहराई, विश्वास, आकाश और समुद्र का प्रतीक है। यह मन को शांत रखने के साथ एकाग्रता बढ़ाने में भी सहायक होता है।उन्होंने कहा कि विद्यालय का उद्देश्य केवल शिक्षा देना नहीं, बल्कि रंगों और गतिविधियों के माध्यम से बच्चों को जीवन मूल्यों की समझ विकसित करना भी है।कार्यक्रम को सफल बनाने में शिक्षिकाओं खुशी शर्मा, प्रभजीत कौर, अनीता सिंह, पूजा सिंह, अंजली यादव, सोनम सिंह, दीपिका सिंह, मान्या गुप्ता और भारती यादव का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

