बलरामपुर। आगामी “हर घर तिरंगा” अभियान और तिरंगा यात्रा को सफल बनाने के लिए भारतीय जनता पार्टी की जिला कार्यशाला सोमवार को अटल भवन, तुलसी पार्क स्थित जिला कार्यालय में आयोजित हुई। कार्यशाला का शुभारंभ वंदे मातरम् के सामूहिक गायन से हुआ। इसमें अभियान की रूपरेखा, बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियां और जनसंपर्क कार्यक्रमों पर विस्तार से चर्चा की गई।
हर घर पहुंचेगा तिरंगा
मुख्य अतिथि क्षेत्रीय उपाध्यक्ष एवं जिला प्रभारी राहुल राज रस्तोगी ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि राष्ट्रभक्ति का जनआंदोलन है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से प्रत्येक घर तक तिरंगा पहुंचाने और अधिक से अधिक लोगों को तिरंगा यात्रा से जोड़ने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि तिरंगा देश की एकता, अखंडता और गौरव का प्रतीक है तथा अभियान को जनभागीदारी का उत्सव बनाया जाना चाहिए।
बूथ स्तर तक बनेगी टीम
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष रवि मिश्र ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर हर घर तिरंगा अभियान राष्ट्रीय चेतना का पर्व बन चुका है। उन्होंने बताया कि जिले के प्रत्येक बूथ, शक्ति केंद्र और मंडल स्तर पर तिरंगा यात्राएं आयोजित की जाएंगी। साथ ही कार्यकर्ताओं से राष्ट्रध्वज के सम्मान और उसके महत्व को लेकर आमजन को जागरूक करने की अपील की।कार्यशाला में नगर पालिका परिषद बलरामपुर के अध्यक्ष डॉ. धीरेन्द्र प्रताप सिंह ‘धीरू’, पूर्व जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह, ब्लॉक प्रमुख राकेश तिवारी, मनोज तिवारी, चेयरमैन प्रिन्स वर्मा, रवि वर्मा, अभियान संयोजक महेन्द्र पाण्डेय, सह संयोजक अवधेश तिवारी ‘तरुण’, ललिता तिवारी, दुष्यन्त चौधरी, जिला उपाध्यक्ष बृजेन्द्र तिवारी, आद्या सिंह ‘पिंकी’, वंदना पासवान, संजय शुक्ल, जिला महामंत्री डॉ. अजय सिंह ‘पिंकू’, बिन्दू विश्वकर्मा, डी.पी. सिंह बैस, अवधेश पाण्डेय, झूमा सिंह, साधना पाण्डेय सहित जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष और विभिन्न मोर्चों के पदाधिकारी मौजूद रहे। कार्यशाला के अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने हर घर तिरंगा अभियान को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

