बलरामपुर। सेंट जेवियर्स स्कूल, बलरामपुर में छात्राओं की रचनात्मक प्रतिभा को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से इंटर हाउस राखी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करते हुए आकर्षक और रचनात्मक राखियां तैयार कीं।प्रतियोगिता का आयोजन कंचन श्रीवास्तव के निर्देशन में हुआ। इसमें महक मिश्रा, सुमन गुप्ता, शिपाली, वैष्णवी, आरोही, तस्मीना, समीक्षा, अनिका, सुहाना, असरा, अनन्या, अलीशा, अर्शी, शिवांगी, अरीबा, अदिति, मुबश्शिरा, सम्भवी औरश्रद्धा समेत कई छात्राओं ने हिस्सा लिया।प्रतियोगिता में लिली हाउस ने प्रथम, ट्यूलिप हाउस ने द्वितीय और ऑर्किड हाउस ने तृतीय स्थान हासिल किया।

छात्राओं ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा
विजेता छात्राओं को विद्यालय की ओर से सम्मानित किया गया। निर्णायक की भूमिका भारती यादव और सोनिया ने निभाई। विद्यालय के प्रधानाचार्य कृष्ण मोहन और डायरेक्टर सुयेश आनंद ने विजेता छात्राओं को बधाई दी। उन्होंने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताओं से विद्यार्थियों में रचनात्मकता, आत्मविश्वास और कलात्मक कौशल का विकास होता है।कार्यक्रम को सफल बनाने में पुष्पा यादव, अतिबंका, रिचा अग्रवाल, आकांक्षा और रुबीना का विशेष सहयोग रहा। प्रतियोगिता के माध्यम से छात्राओं को अपनी कला और सृजनात्मक क्षमता प्रदर्शित करने का अवसर मिला।

