बहराइच।
बहराइच तहसील के मिहींपुरवा में इलाके में तेंदुआ का आतंक बढ़ता जा रहा है।
बालिका समेत दो लोगों को तेंदुआ निवाला बना चुका है। आतंक को रोकने के लिए कतर्निया घाट वन्य जीव प्रभाग के मोतीपुर के सोमईगोढी गांव निवासी के ग्रामीण के खेत में पिंजरा लगाया गया था। सुबह साढ़े पांच बजे पिंजरे में तेंदुआ कैद हो गया। वन क्षेत्राधिकारी महेन्द्र मौर्य ने बताया कि सोमईगोढी गांव निवासी मालती यादव के खेत में वन विभाग की ओर से पिंजड़ा लगाया था। कतर्निया घाट वन्यजीव प्रभाग के डीएफओ आकाशदीप वधावन ने बताया कि रविवार सुबह 5.30 बजे तेंदुआ पिंजरे में कैद हो गया।
उसे रेंज कार्यालय लाया गया। तीन पशु चिकित्सकों की टीम ने तेंदुए के स्वास्थ्य का परीक्षण किया। उन्होंने बताया कि तेंदुआ पूरी तरह से स्वस्थ्य है। उच्च अधिकारियों के निर्देश पर उसे ट्रांस गेरुआ जंगल में छोड़ दिया जाएगा।कई दिनों से आतंक का पर्याय बन चुका तेंदुआ वन विभाग के पिंजड़े में कैद हो गया। तेंदुआ के पकड़े जाने के बाद भी वन विभाग की टीम उसे साथ ले गई।