कानपुर।
नानी के घर मासूम की खेलते समय करंट लगने से मौत हो गई। कमरे में खेलने के दौरान फर्श पर पड़े इनवर्टर के तार को मुंह में डालने से बच्चे को करंट लग गया। परिजन उसे अस्पताल लेकर भागे, यह मामला
कानपुर देहात के मूसानगर सरौट गांव के संदीप का ससुराल सांढ थाना क्षेत्र के भीतरगांव कस्बे में है। उनकी पत्नी अपने डेढ़ साल के बेटे यश को लेकर अपने मायके आई हुई थी।
मंगलवार शाम डेढ़ साल का यश कमरे में खेल रहा था। इसी दौरान इनवर्टर का तार फर्श पड़ा देख उसने उसे मुंह में डाल लिया। जिससे उसे करंट लग गया। बच्चे के मामा आकाश ने बताया कि परिवार के सदस्य अपने–अपने काम में लगे हुए थे। यश कमरे में अकेला था। करंट लगने के बाद वह बेहोश हो गया। उसे भीतरगांव सीएचसी ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।बच्चे के पिता संदीप को जब यह बात पता चली वह भी मौके पर पहुंच गए। उनका कहना था कि ससुराल वालों की लापरवाही की वजह से हादसा हुआ है, जिसकी वजह से उनके बच्चे की जान चली गई। फिलहाल पुलिस मामले में कार्रवाई कर रही है।

