बस्ती
सेमरा गांव में शनिवार की सुबह घास काटने गई महिला गायब हो गई। रविवार की सुबह उसी के सरसों के खेत में महिला का शव मिला। महिला का गला किसी धारदार हथियार से काटा गया था। दाएं हाथ की चार उंगली भी काटी गई थी। सूचना पाकर मौके पर पुलिस अधीक्षक गोपाल कृष्ण चौधरी, एडिशनल एसपी दीपेंद्र चौधरी, सीओ प्रीति खरवार, प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार तथा फॉरेंसिक टीम
पुलिस ने शव के पास से हंसिया और ईंट का टुकड़ा बरामद किया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस ने मृतका के पुत्र की तहरीर पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। महिला की हत्या को लेकर गांव में सन्नाटा छाया हुआ है।
सेमरा गांव की रहने वाली 50 वर्षीय इलायची देवी पत्नी रामललित यादव गांव के दक्षिण टावर के पास परिवार सहित रहती थीं। वह रोज गांव में पशुओं के लिए चारा काटने जाती थीं। शनिवार की सुबह 10 बजे वह अपने सरसों के खेत में घास काटने गई थीं। दिनभर वह वापस घर नहीं लौटीं। शाम होने पर उनके पुत्र राजकुमार यादव ने गांव वालों के साथ देर रात तक आसपास खोजबीन की। लेकिन वह नहीं मिलीं।
