दोपहर की झपकी के ये फायदे जानकर हो जाएंगे हैरान, दिल ही नहीं दिमाग भी रहता है स्वस्थ बचपन में अक्सर सभी को मम्मी-पापा और घर के बड़े दोपहर में खाना खाने के बाद कुछ देर सोने के लिए कहते थे। लेकिन उस दौरान ऐसा करना अच्छा नहीं लगता था। क्योंकि बचपन में मन खेल-कूद में लगने के कारण दोपहर को सोना नहीं चाहते थे। हालांकि बड़े होने के बाद लंच के बाद कुछ देर के लिए आराम करना या नींद लेना बहुत अच्छा लगता था। लेकिन अब इसके लिए समय नहीं मिलता है। ऑफिस हो या घर कुछ लोगों को दोपहर के खाने के बाद हल्की सी झपकी लेने की आदत होती है। वहीं कई बार इस आदत के कारण हमें शर्मिंदगी भी उठानी पड़ती है।
लेकिन क्या आप जानते हैं कि दोपहर के खाने के बाद झपकी लेना हमारी सेहत के लिए फायदेमंद होता है। इससे हमारे स्वास्थ्य को कई लाभ भी मिलते हैं। दोपहर की नींद से पूरा लाभ लेने के लिए आपका सही तरह से नींद लेना जरूरी है। अब आप सोच रहे होंगे कि नींद लेने का सही तरीका आखिर क्या होता है। तो आपको बता दें कि नींद लेने का भी तरीका होता है। इस बारे में डाइटीशियन और न्यूट्रिशनिस्ट रुजुता दिवेकर ने जानकारी साझा की है। उन्होंने बताया कि दोपहर की नींद से शरीर को क्या फायदा होता है और इसका सही तरीका क्या है।
