सद्भावना आवाज़
लखनऊ
नेशनल पीजी कॉलेज में प्रवेश परीक्षा के शेड्यूल में बदलाव किया गया है। अब 7, 8 व 10 जुलाई को लखनऊ एसोसिएटेड कॉलेज कॉमन एंट्रेस टेस्ट (लुआक्सैट) व लखनऊ यूनिवर्सिटी एसोसिएटेड कॉलेजेज मैनेजमेंट एडमिशन टेस्ट (लुआक्मैट) होगा। पहले प्रवेश परीक्षाएं 4, 5 व 6 जुलाई को प्रस्तावित थी।ये बदलाव लखनऊ विश्वविद्यालय की 30 जून से 5 जुलाई के बीच प्रवेश परीक्षा से तिथियां टकराने के कारण किया गया। हालांकि अब नई तारीखों पर प्रवेश परीक्षा कराएगा, लेकिन विश्वविद्यालय से इसका आदेश जारी होने से पहले हो नेशनल पीजी कॉलेज नई तिथियों पर परीक्षा कराने का आदेश जारी कर चुका था।
प्रवेश समिति की बैठक में फैसला
कॉलेज के प्राचार्य प्रो. देवेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि गुरुवार को प्रवेश समिति की बैठक बुलाई गई थी। LU की प्रवेश प्रक्रिया को देखते हुए कॉलेज की प्रवेश परीक्षा की तारीख बढ़ाने का फैसला लिया गया है। उन्होंने बताया कि कॉलेज की बीएससी (जेडबीसी) की प्रवेश परीक्षा 7 जुलाई को दोपहर 2 बजे से दोपहर 330 बजे तक होगी। वहीं बीए की प्रवेश परीक्षा 10 जुलाई को सुबह 11 बजे से होगी।लखनऊ यूनिवर्सिटी ऐसोसिएटेड कॉलेज कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (लुआक्सेट) के तहत बीएससी मैथ्स की प्रवेश परीक्षा 10 जुलाई को दोपहर 2 बजे से 330 बजे के बीच होना तय किया गया है। बीकॉम की प्रवेश परीक्षा 7 जुलाई को सुबह 11 बजे से दोपहर 1230 बजे के बीच होगी।लखनऊ यूनिवर्सिटी ऐसोसिएटेड कॉलेज मैनेजमेंट एडमिशन टेस्ट (लुआक्मैट) के तहत बीसीए, बीवॉक(एसडी एंड ईजी) और बीकॉम ऑनर्स की प्रवेश परीक्षा 8 जुलाई की सुबह 11 बजे से दोपहर 1230 बजे के बीच होगी। बीबीए, बीबीएएमएस, बीवॉक(बी एंड एफ)-पी-1 की प्रवेश परीक्षा 8 जुलाई को दोपहर 2 से तीन बजे के बीच होगी। वहीं बीबीए, बीबीएएमएस और बीएजेएमसी-पी-2 की प्रवेश परीक्षा 8 जुलाई को ही दोपहर 310 बजे से दोपहर 410 के बीच होगी। बता दें कि लुआक्मैट-2023 से आठ कॉलेज जुड़े हैं। वहीं लुआक्सेट-2023 के अन्तर्गत नेशनल कॉलेज के अलावा पांच महाविद्यालय हिस्सा ले रहे हैं।
प्रवेश परीक्षा का पूरा कार्यक्रम –
बीएससी (जेडबीसी) – 7 जुलाई दोपहर 2 से 330 बजे।बीए 10 जुलाई सुबह 11 से दोपहर 1230 बजे।
लुआक्सेट-2023
बीएससी (मैथ्स) – 10 जुलाई दोपहर 2 से 3 बजे।बीकाम 7 जुलाई सुबह 11 से दोपहर 1230 बजे।
लुआक्मैट-2023
बीसीए,बीकाम (एच), बीवोक (एसडी व ईजी) – 8 जुलाई सुबह 11 से दोपहर 1230 बजे।
बीबीए, बीबीएएमएस,बीवोक (बी और एफ) पी-1 8 जुलाई दोपहर 2 से 3 बजे।
बीबीए, बीबीएएमएस,बीएजेएमसी पी-2 8 जुलाई दोपहर 310 से 410 बजे।
2 नए कोर्स हो रहे शुरू
नेशनल कॉलेज में नए सत्र 2023-24 से 2 नए कोर्स एमएससी केमिस्ट्री और एमए-एमएससी (पब्लिक हेल्थ) शुरू हो रहे हैं। प्रवेश फार्म भी ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीके से प्राप्त किए जा सकते हैं।