सद्भावना आवाज़
बलरामपुर
बलरामपुर में जिलाधिकारी अरविंद सिंह व पुलिस अधीक्षक केशव कुमार ने थाना गैसड़ी व थाना पचपेड़वा में आयोजित थाना समाधान दिवस पर पहुंचकर जन समस्याओं को सुना। साथ ही जल्द से जल्द मामलों के निस्तारण करने के निर्देश दिए गए। इस दौरान डीएम ने कुछ शिकायतों में राजस्व और पुलिस विभाग के अधिकारियों कर्मचारियों को टीम बनाकर मौके पर निस्तारित करने का निर्देश दिया ,पुलिस अधीक्षक केशव कुमार ने उपस्थित समस्त पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया कि समाधान दिवस में प्राप्त शिकायती प्रार्थना पत्रों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण जल्द से जल्द किया जाना चाहिए। जिन प्रार्थना पत्रों का निस्तारण उच्चाधिकारी स्तर से किया जाना है, उन पर रिपोर्ट लगाकर संबंधित अधिकारी को प्रेषित करें। जिससे समय से उचित निस्तारण कराया जा सके।

पक्षपात नहीं ,करें कार्रवाई
उन्होंने कहा की शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि शिकायतों के निस्तारण में किसी भी तरह की पक्षपात पूर्ण कार्य करने की शिकायत नहीं मिलनी चाहिए। यदि ऐसी शिकायत मिली तो बख्शा नहीं जाएगा।इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी तुलसीपुर राघवेन्द्र प्रताप सिंह, प्रभारी निरीक्षक थाना को0 गैसड़ी व थाना पचपेड़वा एवं समस्त चौकी प्रभारी तथा अन्य अधिकारीकर्मचारी गण मौजूद रहे। इसी तरह अपर जिला अधिकारी प्रदीप कुमार एवं अपर पुलिस अधीक्षक नम्रता श्रीवास्तव ने थाना कोतवाली देहात में आयोजित थाना समाधान दिवस पर आम-जन की समस्याएं सुनकर मामलों के जल्द से जल्द निस्तारण के निर्देश दिए हैं।

