सद्भावना आवाज
बलरामपुर
जिलाधिकारी अरविंद सिंह द्वारा उतरौला बाईपास पर स्थित बलरामपुर गोंडा रेलवे मार्ग पर 2 लेन का निर्माणाधीन आरओबी का निरीक्षण किया गया। मौके पर मौजूद कार्यदाई संस्था ने बताया कि वियरिंग का कार्य चल रहा है। इसके पश्चात सिविल का कार्य कराया जाएगा। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि कल तक वेयरिंग का कार्य कराते हुए शीघ्र सिविल कार्य पूर्ण कराया जाए। सिविल के कार्य हेतु रेलवे से टाइम स्लॉट प्राप्त कर अगस्त माह के अंत तक जनमानस के लिए रेलवे ओवरब्रिज तैयार हो जाएगा।इससे पूर्व जिलाधिकारी द्वारा 13 जून को रेलवे ओवर ब्रिज का निरीक्षण किया गया था।रेलवे ओवरब्रिज के कार्य को पूर्ण कराने के लिए जिलाधिकारी द्वारा विशेष प्रयास किया गया।
अभियंता सेतु निगम की भी भूमिका महत्वपूर्ण


