सद्भावना आवाज़
श्याम सुंदर शुक्ला(संवाददाता)
सिद्धार्थनगर
प्रमुख सचिव गृह व डीजीपी द्वारा निर्देश दिया गया है कि जनता ही सर्वोपरि है।जहा पुलिस के कार्यप्रणाली को लेकर आए दिन लोगो द्वारा शिकायत की जाती तो वही सिद्धार्थनगर जनपद का एक थाना ऐसा भी है जहा फरियादियो का स्वागत किया जाता अधिकारियो का संस्कार व मानवता का असर साफ दिखाई देता है अखिल कुमार, अपर पुलिस महानिदेशक गोरखपुर जोन की प्रेरणा के क्रम में अमित कुमार आनंद पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर के कुशल निर्देशन मे सिद्धार्थनगर अपर पुलिस अधीक्षक जनपद सिद्धार्थनगर सुजीत कुमार राय क्षेत्राधिकारी डुमरियागंज के कुशल पर्यवेक्षण में आज थाना त्रिलोकपुर पर अपनी शिकायत लेकर आए फरियादियों का सूर्य प्रकाश सिंह थानाध्यक्ष थाना त्रिलोकपुर व महिला हेल्पडेस्क अधिकारी महिला आरक्षी सुजाता राव द्वारा स्वागत किया गया तथा फरियादियों की शिकायतों का त्वरित निस्तारण कराया गया । फरियाद लेकर आए फरियादियों द्वारा त्रिलोकपुर पुलिस की भूरी भूरी प्रशंसा की गई ।

मित्र पुलिस की अवधारणा हो सके साकार
थानाध्यक्ष सूर्य प्रकाश सिंह ने बताया कि अपर पुलिस महानिदेशक गोरखपुर जोन की प्रेरणा के क्रम में पुलिस द्वारा जनता का अभिवंदन किया गया। जो भी थाने पर शिकायती पत्र लेकर आए। उसका पहले स्वागत किया गया। जल पिलाकर उनको बैठाया गया। फिर उनकी शिकायतें सुनते हुए उसका निस्तारण कराया गया। उन्होंने कहा कि पुलिस प्रशासन की पहल से निश्चित ही मित्र पुलिस की अवधारणा साकार हो सकेगी।



