सद्भावना आवाज़
शिशिर मिश्रा ,संवाददाता
सिद्धार्थनगर
विशेष संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान तथा संचारी रोगो एवं दिमागी बुखार पर प्रभावी नियंत्रण एवं क्षय रोग के संबध में जिलाधिकारी श्री संजीव रंजन की अध्यक्षता एव मुख्य विकास अधिकारी जयेन्द्र कुमार, की उपस्थिति में कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक सम्पन्न हुई।बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी संजीव रंजन ने संबंधित समस्त विभागीय अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप द्वितीय चरण संचारी रोग नियंत्रण अभियान दिनांक 01 से 31 जुलाई 2023 तथा दस्तक अभियान दिनांक 17 से 31 जुलाई 2023 तक चलाया जा रहा है, दिमागी बुखार,एवं अन्य संक्रामक रोगो के संबध में व्यापक जन-जागरूकता हेतु दिनांक 17 जुलाई से 31 जुलाई 2023 के मध्य दस्तक अभियान आयोजित किया जा रहा है। जिसमें प्रशिक्षित स्वास्थ्य कार्यकर्ता घर-घर जाकर इन बीमारियों के बचाव तथा उपचार के संबध में लोगो को जानकारी देगें।
आंगनवाड़ी की पूर्ण भागीदारी



