जिलाधिकारी द्वारा तटबंध हरबसपुर एवं भोजपुर तहसील तुलसीपुर तथा घोसियार तहसील बलरामपुर सदर के सुरक्षात्मक कार्य एवं कटान रोधी कार्यों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान जिलाधिकारी ने तटबंध की सुरक्षा हेतु बोंल्डर कार्य,परक्यूपाइन,जिओ बैग,स्लोप पिचिंग कार्य का जायजा लिया।
सुरक्षा को लेकर पूरी मुस्तैदी
ग्राम हरबसपुर में 450 मीटर का तटबंध का निर्माण कार्य पूरा हो गया है, ग्राम वासियों से वार्ता कर तटबंध के सुरक्षात्मक कार्य एवं कटाव निरोधक कार्य का फीडबैक लिया।उन्होंने निर्देश दिया कि तटबंध की सुरक्षा को लेकर पूरी मुस्तैदी के साथ सतर्क रहें एवं नजर बनाए रखें।
जिओ बैग का लिया जायजा
इसके बाद जिलाधिकारी ने भोजपुर तटबंध पर जिओ बैग एवं परक्यूपाइन,स्लोप पिचिंग कार्य एवं घोसियार में जिओ बैग एवं स्लोप पिचिंग कार्य का जायजा लिया। उन्होंने सभी कार्यों का थर्ड पार्टी इंस्पेक्शन कराए जाने का निर्देश दिया।
दिए आवश्यक निर्देश
इसके उपरांत जिलाधिकारी द्वारा तहसील सदर में शहर के चारों ओर नवप्रस्तावित ,एमएलटीडी बंधे को लेकर स्थलीय निरीक्षण किया एवं अधिशासी अभियंता बाढ़ खंड को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस दौरान अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व प्रदीप कुमार, अधिशासी अभियंता बाढ़ खंड जेके लाल, सहायक अभियंता अंकित सिंह अन्य संबंधित अधिकारी कर्मचारी गण उपस्थित रहे।