सद्भावना आवाज़
बस्ती, संवाददात
परसरामपुर थानांतर्गत घघौवा चौकी पर सहायता कैम्प में मोटरसाइकिल सवार कांवड़ यात्रियों को निःशुल्क हेलमेट बांटा गया। क्षेत्राधिकारी हरैया शेषमणि उपाध्याय की अध्यक्षता में परसरामपुर थानाध्यक्ष रामेश्वर यादव द्वारा आयोजित कार्यक्रम मे कावड़ यात्रियों को यातायात नियम को बताते हुए सुरक्षा के दृष्टिगत 25 हेलमेट निशुल्क वितरण किया गया ।
चौकी की पूरी टीम रही मौजूद
जिसमें परशुरामपुर थाना प्रभारी रामेश्वर यादव, चौकी प्रभारी घघौवा दिलीप कुमार सिंह, केशवपुर प्रधान प्रतिनिधि बबलू प्रजापति, सिकंदरपुर प्रधान प्रतिनिधि मोहम्मद एजाज, राजस्व कर्मी मुकेश कसौधन, श्रीनाथ तिवारी, अमरजीत सरोज के साथ चौकी की पूरी टीम रही मौजूद रहे।


